शिवपुरी। शिवपुरी विधायक यशोधरा राजे सिंधिया ने आज शीतकालीन विधानसभा सत्र में शिवपुरी के खोड़ क्षेत्र के चालीस गांव के किसानों को लाभ पहुंचाने के लिए काफी दिनों से चल रही सनघटा डेम की मांग को अनपूरक बजट में सम्मलित करने के लिए रखा। जिससे शिवपुरी विधानसभा क्षेत्र के खोड क्षेत्रबासियों में खुशी की लहर दौड गई।
शिवपुरी विधायक यशोधरा राजे सिंधिया ने खोड क्षेत्र के नागरिकों की काफी समय से चल रही मांग को आज विधानसभा के शीतकालीन सत्र में पटल पर रखा और उसे विधानसभा अध्यक्ष ने गंभीरता से लेते हुए 40 गांव के किसानों की समास्या को ध्यान में रखते हुए उनको सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध कराने के लिए सनघटा डेम की लागत 145 करोड रूपए के लगभग बताई जा रही है। इस डेम के बनने से खोड के आसपास के लगभग 40 गांव पानी से लबालब हो जाएगे। और जिसकी जानकारी जैसे ही ग्रामीणों को मिली वह खुशी से झूम उठे।

