दिन में ही लुढका पारा,शाम से ही गिरने लगी ओस,न्यूतम तापमान 7 डिग्री

Bhopal Samachar

शिवपुरी। आमतौर में पारा रात में ही गोता लगाता हैं लेकिन कल सोमवार को शिवपुरी का पारा दिन में लुढकने लगा और शाम होते ही शहर को ओस ने घेर लिया जिससे हाड कंपाकपा देने वाली ठंड पडने लगी।

लगातार मौसम अपना रंग बदल रहा हैं। सोमवार को शिवपुरी का न्यूतम तापमान 7 डिग्री पर जाकर रूका। प्रदेश में सबसे कम तापमान शिवपुरी का है। शिवपुरी में यह तापमान सीजन में सबसे कम है। पारा लगातार गिरने से ठंड बढ़ गई है। सोमवार की रात 8 बजे से शहर में ओस पड़ने लगी।

रविवार को न्यूनतम तापमान 8 डिग्री था। इससे पहले शुक्रवार व शनिवार को न्यूनतम पारा 9 डिग्री था। चार-पांच दिनों से रात के पारे में लगातार गिरावट आ रही है। दिन का पारा 25 डिग्री के आसपास था। सोमवार काे अधिकतम तापमान 20 डिग्री दर्ज किया गया है। जिससे दिन में भी सर्दी का असर बढ़ गया है। कुछ दिन पहले शिवपुरी जिले में बारिश और ओले गिरने के बाद तापमान में गिरावट आती जा रही है।


कई निजी स्कूलों का समय अभी तक नहीं बदला गया है। जबकि दस दिन पहले जारी आदेश में स्कूल समय सुबह 9 बजे कर दिया गया है। स्कूल सुबह 8 की शिफ्ट में स्कूल चला रहे हैं। कुछ स्कूल संचालकों ने बड़े व छोटे बच्चों के लिहाज से समय में संशोधन के लिए आवेदन दिया है।

अधिकतर स्कूल सुबह 8 बजे से स्कूल संचालित कर रहे हैं। जिससे सुबह 7 बजे से बच्चे स्कूल जाने के लिए तैयार होकर सड़कों पर नजर आते हैं। स्कूल संचालक पहले शिफ्ट में बड़े छात्रों के लिए 8 बजे और दूसरी शिफ्ट में छोटे छात्रों के लिए दोपहर बाद स्कूल संचालन की अनुमति मांग रहे हैं।


G-W2F7VGPV5M