आने वाला साल 6 ग्रहण पडेंगें, प्रथम जनवरी में | shivpuri news

Bhopal Samachar

शिवपुरी। प्रकृति के पल—पल घटनाक्रमो में ग्रहण ज्योतिष और खगोलविदो के लिए एक उत्सुकता को विषय हैं। ज्यातिष और विज्ञान दोनो का ही अपना—अपना तर्क हैंं,सदियो पडने वाले ग्रहण की घटना में आने वाल साल 2020 भी अछूता नही रहा हैं।

बताया जा रहा हैं कि नववर्ष में 2020 में 6 ग्रहण पडेंगेंं,नववर्ष 2020 में छह ग्रहण पड़ेंगे, जिनमें से चार चंद्रग्रहण व दो सूर्यग्रहण होंगे। ज्योतिषाचार्यों ने बताया कि पहला चंद्रग्रहण 10 जनवरी को पड़ेगा, जो पूरे भारत में दिखाई देगा। साल के अाखिरी में सूर्य ग्रहण पड़ेगा। सू्र्यग्रहण के सूतक 12 घंटे पहले अौर चंद्रग्रहण का सूतक 9 घंटे पहले लग जाता है। ज्योतिष का कहना हैं कि ग्रहण से प्रकृति पर ओर मानव पर भी प्रभाव पडता हैं।

21 जून को पहला और 14 दिसंबर को दूसरा सूर्यग्रहण
पहला चंद्र ग्रहण 10 जनवरी की रात 10.37 बजे लगेगा। यह भारत सहित यूरोप, अफ्रीका, एशिया व आस्ट्रेलिया में दिखाई देगा।
दूसरा चंद्र ग्रहण 5 जून को रात 11.15 से 2.34 बजे तक रहेगा। यह ग्रहण भारत, यूरोप, अफ्रीका, एशिया अौर आस्ट्रेलिया में दिखाई देगा।
तीसरा सूर्य ग्रहण 21 जून को सुबह 9.15 बजे पड़ेगा। यह भारत, यूरोप अौर एशिया में दिखाई देगा।
चौथा चंद्र ग्रहण 5 जुलाई को सुबह 8.37 बजे से पड़ेगा अौर 11.22 बजे तक रहेगा। यह ग्रहण अमेरिका, दक्षिण पूर्व यूरोप और अफ्रीका में दिखाई देगा।
त्रपांचवां चंद्र ग्रहण 30 नवंबर को दोपहर 1.02 बजे शुरू होकर शाम 5.23 बजे तक रहेगा। यह ग्रहण भारत, अमेरिका, एशिया अौर आस्ट्रेलिया में दिखाई देगा।
छठवां सूर्य ग्रहण 14 दिसंबर को पड़ेगा। यह शाम 7.03 बजे से रात्रि 12 बजे तक रहेगा। यह सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं पड़ेगा।