सर्दी का सितम:पारा 4 डिग्री, ठंड की चपेट में आए एक वृद्ध की मौत

Bhopal Samachar
शिवपुरी। उत्तर भारत से लगातर मेहमान बन कर आ रही सर्द हवाओ ने शिवपुरी में सितम करना शुरू कर दिया हैं,लगातार पारा नीचे गिर रहा हैं।दिन के तापमान में भी अब गर्मी नही बची है।

शनिवार की तुलना में रविवार को न्यूनतम तापमान में एक डिग्री तापमान में गिरावट आई है। इसी के साथ रात का पारा अब 4 डिग्री पर पहुंच गया है। शिवपुरी शहर में न्यूनतम तापमान सामान्य से 3 डिग्री नीचे आ गया है। सुबह और शाम कड़ाके की सर्दी पड़ रही है।

शनिवार के बाद रविवार को भी घना कोहरा छा गया। हालांकि यह कोहरा ज्यादा देर नहीं टिका। लेकिन गजा देने वाली सर्दी के बीच अधिकतर लोग सूरज निकलने के बाद घरों से बाहर निकले।

शनिवार को न्यूनतम तापमान 5 डिग्री था जो रविवार को 4 डिग्री पर आ गया है, जो सामान्य तापमान से -3.1 डिग्री है। वहीं रविवार को दिन में धूप खिलने के बाद भी अधिकतम तापमान 20 डिग्री रहा है।

वहीं जिले के दिनारा कस्बे में यात्री प्रतीक्षालय के अंदर शनिवार की तड़के 55 साल के व्यक्ति की लाश पड़ी मिली। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। सर्दी के कारण मौत की वजह सामने आई है। रविवार को भी मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी।

पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है। बताया जा रहा है कि मृतक कस्बे में लोगों से भीख मांगकर गुजर बसर कर रहा था। पुलिस शिनाख्ती के प्रयास में जुटी है। वहीं मौसम केंद्र के पूर्वानुसार मौसम अभी इसी तरह का रहने के आसार हैं।
G-W2F7VGPV5M