बडी खबर:चलती बारात में हर्ष फायर के दौरान 3 बारातियो को लगी गोली

Bhopal Samachar
कोलारस: खबर जिले के जिले के कोलारस नगर से आ रही हैं कि कोलारस नगर में एक बारात में गाने की धुन की मैचमैकिंग करते हुए बाराती ने हर्ष फायर किया। इस हर्ष फायर में 3 लोगो को गोली लगने की खबर आ रही हैं। इस गोली काण्ड में 2 युवा गंभीर रूप से घायल हैं और 1 को छर्रे लगे हैंं।

जानकारी के अनुसार पडौसी जिले गुना के म्याना थाना क्षेत्र के गांव साडोरा के रहने वाले गजराज रघुवंशी के यहां से शिवुपरी जिले के इंदार थाना क्षेत्र रहने वाले ब्रजराज रघुवंशी के यहां आई थी। यह शादी कोलारस के एक मैरिज गार्डन में हो रही थी। देर रात बारात कोलारस के मैरिज गार्डन में जा रही थी।

बारात में बैंड पर गाना चल रहा था की तेरे ब्याओ में गोली चलेगी,तेरे बाप की छाती जलेगी। इस गाने की धुन में किसी बाराती की बदूंक हवा में लहर गई और उसने फायर करने का प्रयास किया।

बताया जा रहा हैं कि फायर नही हुआ और गोली बदूंक में फस गई। फंसी गोली निकालने के प्रयास में अचानक गोली चल गई और बारात में डांस कर रहे 2 बरातियो में गोली के छर्रें जा धसें।

जानकारी यह भी आ रही हैं कि जिस बाराती की बदूंक में गोली फसी थी वह भी घायल हुआ हैं। घायलो के नाम शिवम रघुवंशी,लालू रघुवंशी ओर कपिल रघुवंशी बताए जा रहे हैं। इनमें से 2 घायलो को जिला अस्पताल में रैफर किया गया हैं और 1 घायल का ईलाज कोलारस में ही किया जा रहा हैं। 
G-W2F7VGPV5M