कोलारस में खाली प्लॉट बने परेशानी का सबब,प्लॉटों को बनाया कचरा घर | SHIVPURI NEWS

Bhopal Samachar
कोलारस। मध्यप्रदेश शासन ने जहां सभी कार्यालय को स्वच्छता अभियान जोर-शोर से चलाने के आदेश दिए हैं। परंतु कोलारस नगर पंचायत क्षेत्र में जगह-जगह खाली पड़े प्लॉटों पर गंदगी व्याप्त है। गंदगी का ढेर लगा हुआ है। जो शासन के स्वच्छता अभियान को ठेगा दिखा रहा है। नगर परिषद द्वारा बीते माह बड़े स्तर पर स्वच्छता अभियान चलाया गया था। कोलारस नगर की सफाई व्यवस्था के लिए मोबाइल में ऐप भी बनाया था उसका भी ठीक से उपयोग नहीं हो पा रहा हैं।

एक या दो जगह को छोड़ दिया जाए तो एप में डले फोटो का भी कचरा कर्मचारियों द्वारा नहीं उठाया जा रहा है। इससे यह प्रतीत हो रहा हैं कि अब नगर परिषद का स्वच्छता अभियान भी धीमा पड़ गया है। जिसके चलते नगर में जगह-जगह गंदगी के ढेर लगे हुए हैं। कोलारस में वार्ड क्रमांक एक कालेज रोड पर खाली पड़े प्लॉटों में लोग कचरा फेंक रहे हैं। जिसके चलते यहां पर आवारा सूअर विचरण कर रहे हैं, जिसके चलते वहां निवास कर रहे लोग अनेक तरह की बीमारियों की चपेट में आने को विवश दिखाई दे रहे हैं।

इसके बावजूद भी नगर परिषद के आला अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे। इसके चलते नगर परिषद के सफाई कर्मी भी लापरवाही दिखा रहे हैं। खाली पड़े प्लॉटों पर कचरे के ढेर लगे होने के बावजूद भी कचरा वहां से नहीं हटा रहे हैं। यदि नगर परिषद सीएमओ प्रियंका सिंह ध्यान दें तो खाली पड़े प्लॉटों पर कचरा फेंक रहे लोगों को या तो समझाना चाहिए या फिर उनको नोटिस देकर जुर्माना लगाना चाहिए। जिससे जगह जगह खाली पड़े प्लॉटों पर फैल रही गंदगी दूर हो जाए और कोलारस नगर भी स्वच्छता अभियान में नंबर वन के पायदान पर पहुंच जाए स्वच्छता अभियान तो नगर में चल रहा है परंतु पूरी तरह से कागजों में ही चलाया जा रहा है कोलारस नगर के अनेक वार्डो में आज भी गंदगी के ढेर दिखाई दे रहे हैं जहां लोगों को खाली प्लॉट एवं खाली जगह मिलती है।

वहीं पर कचरा फेंक रहे हैं लोग जबकि नगर परिषद द्वारा 6-7 कचरा वाहनों को भी नगर में प्रतिदिन सुबह भेजा जाता है। इसके बावजूद भी कुछ लोग कचरा वाहनो में ना फंेकते हुए सडक़ों एवं खाली पड़े प्लॉटों में फेंक रहे हैं जो कि गलत है। ऐसे लोगों क
G-W2F7VGPV5M