व्यापारियों ने बीच सडक पर लगा दी थी मुड्डी,रणवीर सिंह और मनोज गरवाल ने हटवाई | Shivpuri News

Bhopal Samachar
शिवपुरी। शहर के 14 नंबर कोठी के पास बैंक ऑफ इंडिया बाली गली में दुकानदारों ने बीच सडक़ पर दो मुडड़ी गाड़ दी थी। जिसके चलते बाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। हाथ ठेले एवं दो पहियाँ चालक भी उस सडक़ पर नही जा पा रहे थे। उनको घूमकर जाना पड़ रहा था। जिसके चलते काफी परेशानी आ रही थी। और मुड्डी भी प्रशासन ने नही गाड़ी थी।

आसपास के दुकानदारों ने अपने भले के चलते मुड्डी गाड़ ली थी।इसके पहले नही दुकानदार इस बात की शिकायत नगरपालिका में कर चुके हैं। लेकिन उनका समाधान नही हो सका।  जिसकी जानकारी यातायात प्रभारी रणवीर सिंह यादब को लगी तो तत्काल यातायात प्रभारी रणवीर सिंह यादव ने प्रभारी सीएमओ मनोज गरवाल को अबगत कराया जिसके पश्चात नगरपालिका अमले के साथ मौके पर पहुँचें एवं मुडडी हटवाई एवं नगरपालिका भिजबाई।   
G-W2F7VGPV5M