शिवपुरी के अमर उपाध्याय उडाएंगे वायुसेना का विमान | shivpuri news

Bhopal Samachar

शिवपुरी। भारतीय वायु सेना में देश की सेवा में चयनित अमर उपाध्याय पुत्र कमल किशोर उपाध्याय निवासी विवेकानंद कॉलोनी शिवपुरी(ककरौआ वालों) ने यूपीएससी-एनडीए डिफेन्स सर्विस 2019 की परीक्षा में फाईटर पाईलेट के लिए चयन हुआ हैं। फाईटर पायलेट में चयन होने पर अमर ने अपने माता-पिता व परिजनों का नाम रोशन किया हैं। उनके सेना में चयन होने पर ईष्ट मित्रों, समाजसेवियों ने उन्हें बधाई दी हैं।

अमर शुरू से ही एक श्रेष्ठ छात्र होने का प्रमाण देते आए हैं। अमर की प्रारंभिक शिक्षा केन्द्रीय विद्यालय शिवपुरी में हुई है। अमर ने 10 वीं की परीक्षा में 95 प्रतिशत, 12 वीं 95.6 प्रतिशत अंक हांसिल किए। वहीं हेण्ड बॉल में राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी रहे हैं। मध्य प्रदेश सरकार द्वारा आयोजित विज्ञान मंथन यात्रा में 20 छात्रों में चयनित होकर इसरो संस्थान यात्रा की। अप्रैल 2019 यूपीएसी एनडीए की लिखित परीक्षा देकर प्रथम चरण में उत्तीर्ण कर फाईनल मैरिट लिस्ट में अपनी जगह बनाई। इस उपलब्धि पर साथ देने वाले मित्रों में भानू यादव, केपी, मयंक, सत्यम प्रधान ने बहुत सहयोग किया। 

Virus-free. www.avg.com
G-W2F7VGPV5M