अपने ही ट्रक के पहिए के नीचे आने से कुचल गया ट्रक ड्रायवर, मौके पर ही मौत | Shivpuri news

शिवपुरी। खबर जिले के पडोरा चौराहे से आ रही हैं कि एक ट्रक ड्रायवर अपने ही ट्रक के पहिए के नीचे कुचल गया जिससे उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा हैं की ट्रक चालक ने ट्रक चालक ने ट्रक को खडा किया और उसके पहिए चैक करने के लिए उसके नीचे घुस गया,तभी अचानक ट्रक लुढकने लगा जिससे ट्रक का ड्रायवर अपने ही पहिए के नीचे आ गया और उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई।

जानकारी के मुताबिक ट्रक क्रमांक यूपी93 बीटी 0707 निवाड़ी से चलकर रात 12:40 बजे पडोरा पर जाट होटल के पास रुका। चालक जयराम (40) पुत्र राम हजूर निवासी निवाड़ी ने ढलान पर ट्रक न्यूट्रल कर दिया और टायर देखने के लिए नीचे उतर गया।

और ट्रक के नीचे घुस का टायर चैक करने लगा,तभी ढलान पर न्यूट्रल खडा होने के कारण ट्रक लुढकने लगा और जयराम पहिए के नीचे आकर कुचल गया। ट्रक आगे खड़े दूसरे ट्रक से टकराकर रुक गया। गाड़ी में सो रहे राम सजीवन का कहना है कि गाड़ी टकराने से उसकी नींद खुली और नीचे उतरा तो जयराम मृत अवस्था में पड़ा था।

कोलारस पुलिस सूचना पर मौके पर पहुंची। शव कोलारस ले जाकर पीएम कराया है। फरियादी राम सजीवन पुत्र मुन्नालाल पाल निवासी मऊरानीपुर जिला झांसी उत्तर प्रदेश की रिपोर्ट पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।