मीट बनाते समय कुकर फटा, युवक गंभीर | Shivpuri News

Bhopal Samachar
शिवपुरी। खबर जिले के सुरवाया थाना क्षेत्र के ग्राम मढवारी से आ रही है। जहां बीते रोज अपने ही घर में गैस पर कुकर में मीट बनाते समय कुकर के फट जाने से एक युवक बुरी तरह झुलस गया। गंभीर हालात में युवक को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। जहां युवक की हालात गंभीर बनी हुई है।

जानकारी के अनुसार नारू पुत्र पंचम सिंह तोमर उम्र 30 साल निवासी मढबारी थाना सुरवाया अपने में अकेला रहता है। बीते रोज वह अपने घर में मीट बना रहा था। जिसके चलते उसने कुकर में मीट रखकर गैस पर पकने का इंतजार करने लगा। तभी अचानक कुकर में गैस ज्यादा बन जाने से कुकर फट गया। जिससे युवक बुरी तरह झुलस गया। 
G-W2F7VGPV5M