मंडल अध्यक्षों के चयन में जमकर टांग खिचाई, अभी तक अटकी घोषणा, दोवदारों के नाम भोपाल रवाना | Shivpuri News

Bhopal Samachar
शिवपुरी। जिले में भाजपा के 23 मंडल अध्यक्षो की घोषणा में अभी तक अटकी हैं,संभावना जताई जा रही थी कि शनिवार तक मंडल अध्यक्षो के नाम की घोषणा हो सकती हैं,लेकिन संगठन पर लगातार दबाब बनाया जा रहा हैं,स्थानीय स्तर पर एक ही नाम रायशुमारी न बनने के कारण हर मण्डल अध्यक्ष के 2 या 3 नामो का पैनल भोपाल रवाना कर दिया हैं।  


जानकारी के अनुसार भाजपा मंडल अध्यक्षों की घोषणा शनिवार हो हाेने की संभावना के चलते पार्टी जिला कार्यालय पर भाजपा नेताओं का जमाबड़ा रहा। पूरे जिले से भाजपा पदाधिकारी कार्यालय पर पहुंचे और अलग-अलग रायशुमारी करते नजर आए। इस बीच मंडल अध्यक्ष पद के संभावित दावेदार युवा भी पार्टी कार्यालय पर जमे रहे।

मंडल अध्यक्ष पद के लिए जिलाध्यक्ष से लेकर दूसरे पदाधिकारियों से बातचीत करते दिखे। देर शाम तक मंडल अध्यक्षों की घोषणा नहीं हो सकी और अध्यक्ष पद की दावेदारी जता रहे पार्टी के युवा नेताओ को बेरंग लौटना पड़ा। पार्टी नेताओं का कहना है कि रविवार को मंडल अध्यक्षों की घोषणा हो जाएगी।


शिवपुरी के चारों मंडल अध्यक्ष पदों के लिए विधायक पर छोड़ा फैसला
शिवपुरी विधानसभा में शिवपुरी नगर मंडल, पुरानी शिवपुरी नगर मंडल, शिवपुरी ग्रामीण और खोड़ मंडल में अध्यक्ष पद के लिए दावेदारों के नाम भले ही सामने आ गए हैं। लेकिन मंडल अध्यक्ष के चयन के लिए कार्यकर्ताओं ने फैसला शिवपुरी विधायक यशोधरा राजे सिंधिया पर छोड़ दिया है। यानी विधायक चारों मंडलों में जिस युवा नेता का नाम देंगी, उसे मंडल अध्यक्ष बनाया जाएगा।

मंडल अध्यक्ष पद के दावेदारों में कुछ लोग 40 पार भी
मंडल अध्यक्ष पद के दावेदारों में 40 पार नेताओं के नाम भी शामिल हैं। खनियाधाना मंडल अध्यक्ष पद के लिए दावेदारों में जगदीश साहू की उम्र 44 सााल के आसपास है। इसी तरह भौंती से दिवाकर अग्रवाल की उम्र 40 पार बताई जा रही है। वहीं रामेंद्र छिरोल्या भी 44 साल के आसपास हैं। पार्टी नेताओं का कहना है कि 40 साल उम्र के आधार पर ही मंडल अध्यक्षों का चयन किया जाएगा।

रायशुमारी अभी चल रही है, रविवार तक घोषणा हो जाएगी
पूरे शिवपुरी जिले से 23 मंडलों में अध्यक्ष पद के लिए नामों के पैनल भोपाल भेज दिए हैं। मंडल अध्यक्ष पदों के लिए रायशुमारी अभी चल रही है। रविवार तक घोषणा हो जाएगी। पार्टी में जिन दावेदारों की उम्र 40 के पार है, उन्हें मंडल अध्यक्ष नहीं बनाया जाएगा। उम्र बंधन ध्यान रखा जा रहा है।
सुशील रघुवंशी, जिलाध्यक्ष, भारतीय जनता पार्टी शिवपुरी

जिले की पांच विधानसभाओं में 23 मंडलों में अध्यक्ष पद के लिए ये दावेदार
विधानसभा करैरा
करैरा मंडल- हेमंत शर्मा, पवन लोधी
करही मंडल- रामेश्वर राव, मोहित भार्गव, कोमल रावत
सिरसौद मंडल- मोनू परिहार, राकेश लोधी, अत्री पांडेय
दिनारा मंडल- वीरेंद्र यादव, कैलाश लोधी, शिवसिंह यादव
नरवर मंडल- नवलसिंह गुर्जर, धर्मेंद्र शर्मा

                विधानसभा कोलारस
कोलारस मंडल- जगदीश जादौन, जयपाल जाट, गुरप्रीत सिंह चीमा
लुकवासा मंडल- बृजेंद्र रघुवंशी, मनोज रघुवंशी, विशोक व्यास
खरई मंडल- कुबेर रावत, किशन रावत, मुकेश धाकड़
बदरवास मंडल- कल्याण सिंह यादव, चैनसिंह यादव, अवतारसिंह यादव, सूरज बैरागी
रन्नौद मंडल- सुरेंद्र लोधी, नरेंद्रसिंह सिकरवार, अवध बाैहरे

विधानसभा पिछोर
पिछोर मंडल- मनोज पाठक, राहुल रहोरा, राजीव पाठक, बल्लू भट्‌टा
खनियाधाना मंडल- बृजेंद्र चौबे, हरभान लोधी सरपंच, रहीस यादव, जगदीश साहू
बामौरकलां मंडल- रमाकांत शर्मा, देवेंद्र यादव, उदय यादव, दीपक गुप्ता
भौंती मंडल- रामेंद्र छिरोल्या, बिहारी गुप्ता (सेठ), पुष्पेंद्र परिहार, हैप्पी गुप्ता, दिवाकर अग्रवाल
मायापुर मंडल- दिनेश राय और बंटी यादव

विधानसभा शिवपुरी
शिवपुरी नगर मंडल (उत्तर)- कपिल जैन, विपुल जैमिनी, आशुताेष शर्मा
पुरानी शिवपुरी नगर मंडल (दक्षिण)- गिर्राज शर्मा, केपी परमार, अभिषेक शर्मा, डिंपल जैन
शिवपुरी ग्रामीण- दिनेश रावत और महेश धाकड़
खोड़ मंडल- नवीन भार्गव, मनीष गुप्ता, सिरनाम लोधी

विधानसभा पाेहरी
पोहरी मंडल- मुकेश धाकड़, शैलेंद्र शर्मा, आशुतोष जैमिनी
बैराड़ मंडल- देवेंद्र गुप्ता, धीरज व्यास, हाकिम यादव, मनीष बंसल,भूपेश मंगल।

वही बताया गया हैं की सुभाषपुरा (मुढेरी) मंडल और सतनवाड़ा ग्रामीण मंडल नए बने हैं, इन दोनों मंडलों में योग्य कार्यकर्ता को दायित्व सौंपा जा सकता है।

G-W2F7VGPV5M