किसानों के संकट के समय में आज मुख्यमंत्री को किसानों के साथ खड़े तक होने की फुर्सत नही: सुशील रघुवंशी | Shivpuri News

Bhopal Samachar
शिवपुरी। प्रदेश के किसानों के संकट के समय में आज प्रदेश के मुख्य मंत्री कमलनाथ को किसानों के साथ खड़े होने की फुर्सत नही है। भाजपा सरकार के समय में श्री शिवराज सिंह चौहान किसानो के हर संकट में साथ में खड़े नजर आते थे लेकिन वक्त है बदलाव का नारा देकर कांग्रेस सरकार ने किसानो के साथ बड़ा धोखा किया है।  

किसानों की फसलों के हुऐ नुकसान का अभी तक आंकलन नही किया गया है। दस दिन में किसानों का कर्जा माफ करने का वायदा करके कमलनाथ वादा भूल गये बरसात में फसलों के हुये नुकसान मुल्यांकन अभी तक नही किया गया बिजली बिल आधा करने की घोषणा सिर्फ घोषणा ही रह गयी जनता  अपना आवेदन और बिजली का बिल लेकर कार्यालयों के चक्कर लगा रही है।

मोदी सरकार द्वारा किसानों को सम्मान निधी दी जारही है लेकिंन मध्यप्रदेष की कांग्रेस सरकार किसानों की सूची नही भेजी है। आज एक ओर किसान परेसान है  उक्त बात आज किसान आक्रोश आंदोलन को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील रघुवंशी ने कलेक्ट्रेट के सामने कहीं। किसान आक्रोश आंदोलन भाजपा जिलाध्यक्ष श्री सुशील रघुवंशी के नेतृत्व में आज कलेक्ट्रेट पर धरना प्रदर्शन एवं राज्यपाल के नाम ज्ञापन दिया गया।

विधायक वीरेंद्र रघुवंशी ने धरने को संबोधित करते हुए कहा कि मध्य प्रदेश की सरकार ने सिर्फ एक उद्योग चला रखा है वह है ट्रांसफर उद्योग। 72 साल के इतिहास में किसी भी सरकार ने इतना भ्रष्टाचार नहीं किया जितना मध्य प्रदेश के 3 महीने के कार्यकाल में ही मुख्यमंत्री के ओ एस डी से करोड़ों रुपए बरामद किया।

भाजपा की सरकार द्वारा चलाई जा रही सैकड़ों  योजनाओं को बंद कर दिया है और ट्रांसफर, परिवहन, रेत- पत्थर खदानों में संलिप्त इनके विधायक सिर्फ लूटने का काम कर रहे हैं अपनी सरकार को बचाने के लिए कांग्रेसी विधायकों को कमलनाथ की खुली छूट है। पूर्व विधायक पोहरी नरेंद्र विरथरे ने कहा कि शिवपुरी के प्रभारी मंत्री नौटंकी कर रहे हैं आप एक मंत्री भी हैं।

प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुरेंद्र शर्मा ने कहा कि मध्य प्रदेश की सरकार ढाई मुख्यमंत्री चला रहे हैं एक कमलनाथ दूसरा दिग्विजय सिंह और तीसरा आधा मुख्यमंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया है  चुनाव से पहले ग्वालियर चंबल में अबकी बार सिंधिया सरकार, कहीं राहुल भैया सरकार, कहीं कमलनाथ सरकार तो कहीं दिग्गी सरकार और चुनाव जीतने के बाद  कमलनाथ सरकार ने तो सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं।

पूर्व राज्यमंत्री राजू बाथम ने कांग्रेस सरकार को कांग्रेस सरकार कहा जिसने सभी जन कल्याणकारी योजनाओं को खा लिया है गरीबों के लिए तीर्थ दर्शन, लाडली लक्ष्मी, मुख्यमंत्री कन्यादान, योजना संबल योजना जैसी अनेकानेक कल्याणकारी योजनाएं भाजपा की 15 साल से शिवराज सिंह सरकार चला रही थी कांग्रेस में आते ही संबल योजना जैसी जनकल्याणकारी योजना को बंद करने का कार्य किया है।

पूर्व विधायक प्रहलाद भारती ने कहा कि जब से कमलनाथ की सरकार आई है तब से ना ही तीर्थ दर्शन योजना लाडली लक्ष्मी योजना मुख्यमंत्री कन्यादान योजना बच्चियों को लैपटाप साइकिल ड्रेस और संबल जैसी योजनाओं को बंद कर करने का काम मध्य प्रदेश की सरकार कर रही है जबकि इसके विपरीत सरकार के खजाने से मंत्रियों के बंगले सबारने में रुपयों का दुरुपयोग कमलनाथ की सरकार कर रही है। किसान आक्रोश आंदोलन को  पूर्व विधायक माखनलाल राठौर सोनू विरथरे प्रीतम लोधी आदि ने भी संबोधित किया कार्यक्रम का संचालन रामस्वरुप रिझारी ने किया।

इस अवसर पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं पैनलिस्ट धैर्यवर्धन शर्मा ओम प्रकाश शर्मा अजीत जैन रामस्वरूप रिझारी रामू बिंदल नवाब सिंह कुशवाह मुकेश चौहान डॉ राकेश राठौर बीनू शर्मा धनपाल यादव डॉ तुलाराम यादव कल्याण सिंह यादव गगन खटीक केपी परमार भानु दुबे राजकुमार खटीक  विपिन  खेमरिया हेमंत ओझा रामू बिंदल दिलीप मुद्गल सुरेश सोनी राधेश्याम बंसल दिनेष रावत महेश धाकड़ अमित भार्गव पृथ्वीराज जादोन सरोज धाकड़ लक्ष्मी जाटव प्रभात मिश्रा किरण कुशवाह नीलम बघेल केरन सिंह लोधी नवल सिंह गुर्जर राजीव जैन  शिव सिंह यादव अजय गौतम डॉ जनवेद वर्मा शैलेंद्र शर्मा सुनील गुप्ता दीपक राठौर आकाश राठौर गिर्राज शर्मा जयदीप कुशवाहा डॉक्टर सतीश भार्गव रामबाबू मंगल बंटी सिकरवार हेमपाल दांगी हरीओम काका,नीरज खटीक, अरुण पंडित राजेश कुशवाह लालजीत आदिवासी विष्णु राठौर सुरेंद्र सर रजक गब्बर परिहार गौरव चौबे शिवम शर्मा संजय राठौर सोनू कुशवाह संजय कुशवाह डॉक्टर सतीश भार्गव लव अग्रवाल अजय रघुवंशी सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।
G-W2F7VGPV5M