BJP नेता के यहां आज की रात को पुलिस की रेड, गिरफ्तार

Bhopal Samachar

खनियाधाना। भारतीय जनता पार्टी के खनियाधाना के पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष को धोखाधड़ी व एससीएसटी के प्रकरण में पुलिस ने आधी रात घर पर दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया है। साल 1996 में जमीन धोखाधड़ी से हड़पने का आरोप एक आदिवासी ने लगाया है। खनियाधाना थाना पुलिस ने भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष रामकरण यादव व दो अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया है।

जानकारी के मुताबिक खनियाधाना पुलिस ने भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष एवं वर्तमान भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश सदस्य रामकरण यादव काे शनिवार-रविवार की रात करीब 1 बजे पुलिस ने घर पर दबिश देकर गिरफ्तार किया है।

बताया जा रहा है कि दो गाड़ियों से करीब पंद्रह से अधिक पुलिस वाले पहुंचे थे। पुलिस ने भाजपा नेता रामकरण यादव निवासी खनियाधाना सहित खलील खान निवासी खनियाधाना, हरी आदिवासी निवासी ग्राम बादली थाना मायापुर के खिलाफ धारा 420, 120बी व एससीएसटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।

पुलिस ने फरियादी भागीरथ 50 पुत्र स्वर्गीय रतना आदिवासी निवासी ग्राम रामनगर खनियाधाना की रिपोर्ट पर केस दर्ज किया है। रिपोर्ट में 11 साल 1966 में जमीन धोखाधड़ी से खरीदने का आरोप लगाया है। वहीं भाजपा नेता को आधी रात घर से उठाए जाने पर यह मामला राजनीति से भी जोड़कर देखा जा रहा है।