शिवपुरी में गर्मी का असर शुरू,बदल दिया गया स्कूलों का समय,पढ़िए खबर

Adhiraj Awasthi
शिवपुरी। शिवपुरी जिले में गर्मी का असर शुरू हो चुका है,इस कारण शिवपुरी जिले के स्कूलों के समय में परिवर्तन कर दिया गया है। शिवपुरी  जिला शिक्षा अधिकारी ने सभी शासकीय, अशासकीय एवं अनुदान प्राप्त विद्यालयों के संचालन समय में बदलाव किया है। जारी आदेश के अनुसार अब कक्षा 1 से 12 तक के सभी स्कूल सुबह 7:30 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक संचालित किए जाएंगे।

जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा जारी आदेश में बताया गया है कि यह निर्णय विद्यार्थियों के स्वास्थ्य, सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। भीषण गर्मी के चलते बच्चों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए स्कूलों का समय सुबह कर दिया गया है।

हालांकि, आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि निर्धारित समय सारणी के अनुसार आयोजित होने वाली परीक्षाएं यथावत जारी रहेंगी। यानी परीक्षा कार्यक्रम में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। संबंधित अधिकारियों और सभी स्कूल संचालकों को निर्देशित किया गया है कि वे इसका कड़ाई से पालन सुनिश्चित करें।