दोहरा हत्याकांड: करणी सेना मैदान में, रास्ता बंद, 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया

Bhopal Samachar
शिवपुरी। आज दोपहर देहात थाने के अंतर्गत आने वाले गांव कोटा में एक नहर के विवाद को हुए गोली काण्ड में एक ठाकुर परिवार के 2 सदस्यो की मौत हो गई हैं। पांच सदस्य घायल हो गए है। इस मामले में अब करणी सेना मैदान मे कूंद गई हैं।

खबर मिल रही हैं कि करणी सेना ने शहर के कोर्ट रोड की दुकानो को बंद करा दिया। बाजार बंद कराने की सूचना पर प्रशासन तत्काल सक्रिय हुआ और चौेराहे पर करणी सेना के नेता अतुल सिंह से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गंजेन्द्र सिंह कंवर ने इस मामले में बातचीत की और 24 घंटे के अंदर हत्यारो की पकडने का आश्वासन दिया।

करणी सेना के नेता अतुल सिंह ने कहा कि इस पूरे मामले में पुलिस निष्क्रियता आई हैं।मृतको के परिवार ने 5 दिन पूर्व पुलिस को आवेदन दिया था कि हमारे परिवार को जान का खतरा हैं,लेकिन ने पुलिस ने इस आवेदन को हल्के में लिया और इसकी परिणीत आज हमे 2 लोगो के मौत कारण बनी।

करणी सेना के नेता अतुल सिंह ने मीडिया को बताया प्रशासन ने हमे 24 घंटे में अंदर गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया हैं अगर ऐसा नह होगा तो पूरे प्रदेश का राजपूत ओर क्षत्रिय समाज शिवपुरी की सडको पर होगा और पूरे शहर को 7 दिन के लिए बंद कर देगा।

कोटा के इस परिवार के 2 लोग मौत, 1 सिरियस और 4 घायल हो गए हैं,राजपूत समाज आज सुबह से धैर्य रखे था लेकिन अभी कार्रवाई जीरो दिखी हमने अपने व्यापारी भाईयो को संकेतिक बंद करने का आज आहव्हान किया था। अगर पुलिस ने हमे दिया गया आश्वासन दिए गए समय में पूर्ण नही किया तो हम शहर को खुलने नही देंगें।

यह आज सुबह का घटनाक्रम
शहर के प्रसिद्ध् बांकडे हनुमान जी पास स्थित कोटा गांव में निवासरत दीपक ठाकुर और नवल सिंह और मुन्ना गडरिया के खेतो की एक ही मेड है। इस खेत की मेड पर बनी नहर के पानी की निकासी को लेकर विवाद चल रहा था। कल ठाकुर परिवार में शादी थी।  

शादी के कार्यक्रम के बाद कोटा गांव में निवासरत ठाकुर परिवार के सदस्य अपने घर बैठे थें,आज लगभग 12 बजे बाईको पर सवार होकर गडरिया परिवार के लोग हथियारो से लैंस होकर आ धमके ओर अचानक से इन्होने गोलियां चलाना शुरू कर दी। गोलीबारी इतनी अचानक हुई कि ठाकुर परिवार को संभलने का मौका नही मिला। इस गोली काण्ड में दीपक ठाकुर उम्र 27 साल पुत्र पहलवान सिंह निवासी कोटा, प्रेम ठाकुर की मौत गोली लगने से हो गई हैंं।

वही इस गोली काण्ड में मुलायम सिंह पुत्र बादाम सिंह उम्र 60 वर्ष निवासी कोटा,सुल्तान सिंह पुत्र बादाम सिंह उम्र 60 साल,पवन सिंह उम्र 36 साल पुत्र मुलायम सिंह,साहब सिंह उम्र 47 पुत्र राजसिंह उम्र 47 साल और पहलवान सिंह उम्र 50 साल पुत्र बादम सिंह के घायल होने की खबर मिल रही हैं इन सभी के शरीरो में गोलियो के छरेें लगे है।
G-W2F7VGPV5M