बडी खबर: राठखेडा गांव में जानलेवा भ्रष्टाचार, शौचालय के मलबे में दबने से 2 मासूमो की मौत

Bhopal Samachar
पोहरी। पिछले 24 घंटे की सबसे बडी खबर पोहरी के विधायक सुरेश राठखेडा के गांव से आ रही हैं जहां एक शौचालय के ढहने से उसके मलबे में 2 मासूम दब गए। जिससे उनकी घटना स्थल पर ही मौत हो गईं। इस खबर ने स्वच्छ भारत अभियान के तहत बने शौचायल की गुणवत्ता पर सवाल उठा दिया। यहां इस अभियान से जुडे अधिकारियो और सरपंच और सचिव के जानलेवा भ्रष्टाचार की पोल खोल दी हैं।

जानकारी के अनुसार पोहरी विधायक सरेश राठखेडा का गांव राठखेडा में 2 आदिवासी बच्चे घर के आंगन में आज दोपहर खेल रहे थे। बताया जा रहा हैं कि घर के आंगन में इस आदिवासी परिवार का शौचालय बना हुआ था। बच्चे खेलते—खेलते शौचालय के पास पहुंच गए तभी अचानक शौचालय भर—भरा कर ढह गया। और इस शौचालल के मलवे में दोनो बच्चे दब गए।

 इस घटना में राजा पुत्र घनश्याम आदिवासी उम्र 6 साल,प्रिसं पुत्र बीरू आदिवासी उम्र 6 साल की मौत हो गई हैं। बताया गया हैं कि घटना के समय इस शौचालय के पास कोई नही था। दोनो बच्चे लगभग 2 घंटे इस शौचालय के मलवे में दबे रहें। ग्रामीणो ने जब शौचालय के मलबे को हटाया तो दोनो बच्चो की मौत हो गई। 
G-W2F7VGPV5M