छठवें दिन भी जारी है रोजगार सहायकों की हड़ताल,कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन | SHIVPURI NEWS

शिवपुरी। प्रदेश के 23000 रोजगार सहायक वचन पत्र में उल्लेखित नियमितीकरण की मांग को लेकर पिछले 06 दिन से हड़ताल पर चल रहे है रोजगार सहायकों के हड़ताल पर जाने ग्राम पँचायत की महात्मा गांधी राष्ट्रीय रोजगार गारंटी योजना,प्रधानमंत्री आवास योजना,स्वच्छ भारत योजना,समग्र सुरक्षा मिशन योजना,नया सबेरा योजना, पेंशन योजना,आदि योजनाएं प्रभावित हो रही है।

संगठन के जिलाध्यक्ष राजेश रावत ने बताया कि सरकार और संगठन के बीच ठोस बातचीत न होने से प्रदेश के 23000 ग्राम रोजगार सहायक 23 तारिख को भोपाल में गांधी जी के वेशभूषा में दांडी यात्रा निकालकर  करेंगे प्रदर्शन उसके बाद भी सरकार मांगे नही मानती तो भविष्य में आमरण अनशन करने पर मजबूर होंगे जिसकी समस्त जिम्मेदारी शासन की होगी।