जमींनी विबाद के चलते 60 वर्षीय बुढिया की टपरिया में लगा दी आग,सबकुछ जलकर राख | Bairad News

बैराड। खबर जिले के बैराड थाना क्षेत्र के ग्राम माता का बीलबरा से आ रही है। जहां बीते रोज एक युवक ने जमींनी विबाद के चलते एक बुढिया की टपरिया में गांव के ही एक युवक ने आग लगा दी। जिससे टपरिया में रखा पूरा सामान राख हो गया। इस मामले की शिकायत पीडिता ने पुलिस थाना बैराड में की। जहां पुलिस ने पीडित की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है।

जानकारी के अनुसार मेदा पत्नि स्व मंतूराम जाटव उम्र 60 साल निवासी माता का बीलबरा अपनी टपरिया में रहकर जीबन यापन कर रही थी। इसकी जमींन पर गांव के आरोपी महेन्द्र जाटव की नजर थी। बीते रोज आरोपी महेन्द्र जाटव आया और जमींन को लेकर मेदा जाटव के साथ अभ्रदता करते हुए टपरिया से खींच कर उसकी टपरिया में आग लगा दी। इस मामले की शिकायत पीडिता ने पुलिस थाना बैराड में की। जहां पुलिस ने पीडिता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ धारा 436,427,323 भादवि के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है।