मामला शव पर चींटी: ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बालचंद्र के परिजनों के पास पहुंचाई 2 लाख की सहायता राशि

Bhopal Samachar
शिवपुरी। शिवपुरी के जिला अस्पताल में विगत दिनों बालचंद्र लोधी की मौत के बाद उसके शव की आंखों में चीटिंया लगने की दुखद घटना के बाद अब पीडि़त परिवार को राहत राशि व अन्य मदद मिलने लगी है। इसी क्रम में बुधवार को कांग्रेस नेता व पूर्व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की ओर से मृतक परिवार को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई गई। इस आर्थिक सहायता का चैक देने के लिए कांग्रेसी मृतक परिवार के घर पर पहुंचे।

पूर्व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया जी के निर्देश पर नगर पालिका द्वारा पीडि़त परिवार को 206000 की आर्थिक सहायता प्रदान दी। कांग्रेस के नगर पालिका अध्यक्ष मुन्नालाल कुशवाह, प्रदेश कांग्रेस, महासचिव हरवीर सिह रघुवंशी, प्रदेश कांग्रेस सचिव विजय शर्मा, कांग्रेस के कार्यवाहक जिलाध्यक्ष राकेश गुप्ता, प्रदेश कांग्रेस आईटी सेल के महासचिव कपिल भार्गव , कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष सिद्धार्थ लढ़ा और शेलेन्द्र टेडिया मंडलम अध्यक्ष, मदन देशवारी और कांग्रेस कार्यकर्तागण उपस्थित थे। 
G-W2F7VGPV5M