20 अक्टूबर को शिवपुरी विधानसभा में गांधी पदयात्रा करेंगें सांसद डॉ केपी यादव

Bhopal Samachar
शिवपुरी। भारतीय जनता पार्टी द्वारा गांधी जयंती से सरदार पटेल जयंती तक गांधी पदयात्रा निकाली जा रही है। यात्रा के शिवपुरी गुना लोकसभा संयोजक ओ एन शर्मा , विधानसभा के संयोजक संजय गौतम, विष्णु जैमिनी जी ने जानकारी देते हुए बताया कि माननीय नरेंद्र मोदी जी द्वारा भारतीय जनता पार्टी केंद्रीय नेतृत्व के द्वारा प्रत्येक लोकसभा क्षेत्र में गांधी जयंती से लेकर सरदार पटेल की जयंती पर गांधी पदयात्रा निकाली जा रही है।

जिसमें गुना लोकसभा के शिवपुरी  विधानसभा के खोड़ मंडल में 20 अक्टूबर को शिवपुरी गुना सांसद डॉ के पी यादव पदयात्रा करेंगे जिसमे भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील रघुवंशी भी साथ रहेंगे  जिसमें विधानसभा के सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता भाग लेंगे यह यात्रा 20 अक्टूबर को सुबह 10:00 बजे तिजारपुर से प्रारंभ होकर 11 बजे गुरुकुदवाया 12:00 बजे केमखेड़ा 1 बजे रूपेपुर 2:00 बजे पडोरा  4:00 बजे शेरगढ़ और शाम 5:00 बजे खोड़ में पहुंचेगी।

इस यात्रा में विधायक पूर्व विधायक, जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष एवं समस्त कार्यकारिणी मोर्चा प्रकोष्ठ प्रकल्प की सभी पदाधिकारी व भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं के साथ आमजन भी साथ रहेंगे इस पदयात्रा में गांधी जी के सपनों का भारत के लिए यात्राओं के माध्यम से प्रत्येक स्थान पर यात्रा के पहुंचने पर स्वच्छता अभियान, जल संरक्षण एवं संवर्धन, पौधा रोपण, तथा जीरो बजट पर खेती पर चर्चा होगी। इसके अलावा संगोष्ठी, नाटक, भजन, कहानी तथा विशेषज्ञों के प्रबोधन आदि होंगे।शिवपुरी विधानसभा के सभी कार्यकर्ता व आमजन से आग्रह है कि गांधी जी के सपनों के भारत के निर्माण में हम इस यात्रा में अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करें।
G-W2F7VGPV5M