राष्ट्रीय पेंशन योजना बहाली को लेकर हुई कर्मचारियों की बैठक | Shivpuri News

Bhopal Samachar
शिवपुरी। म.प्र. के कर्मचारियों को बंद पड़ी पुरानी पेंशन योजना पुन: बहाल कराने के लिये अब राज्य के कर्मचारी एकजुट होने लगे हैं। तात्कालीन केन्द्र सरकार द्वारा सभी कर्मचारियों को पुरानी पेंशन योजना बंद कर नवीन पेंशन योजना लागू की गई थी। जिसमें तमाम खांमियां होने के कारण अव कर्मचारी मध्य प्रदेश सरकार से पुन: पुरानी पेंशन योजना बहाली की मांग करने लगे हैं। कर्मचारियों का मानना है कि अब राज्य सरकार चाहे तो अपने कर्मचारियों को पुरानी पेंशन योजना का लाभ दे सकती है।

राष्ट्रीय पेंशन योजना बहाली संगठन के जिला संयोजक राजकुमार सरैया ने प्रेस को जारी विज्ञप्ति में बताया कि राष्ट्रीय पेंशन योजना बहाली संगठन की जिला स्तरीय बैठक गत दिवस होटल बनस्थली में महिला मोर्चा की प्रदेशाध्यक्ष वन्दना शर्मा, प्रदेश सचिव धर्मेन्द्र सिंह रघुुवंशी, अरविन्द सरैया की उपस्थिती में सम्पन्न हुई। संगठन के विपिन पचौरी ने आगे की जानकारी में बताया कि राष्ट्रीय पेंशन योजना बहाली संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष जितेन्द्र सिंह राजपूत एवं प्रदेशाध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौहान के नेत्रत्व एवं मार्गदर्शन में मध्य प्रदेश के कर्मचारियों को पुरानी पेंशन योजना पुन: बहाल कराने के लिये आंदोलन चलाया जा रहा है। 
G-W2F7VGPV5M