मंशापूर्ण मंदिर पर विशाल कलश यात्रा के साथ रामकथा | Shivpuri News

Bhopal Samachar
शिवपुरी | शहर के अति प्राचीन सिद्ध स्थल मंशापूर्ण हनुमान मंदिर पर हर वर्ष की भाँति इस बर्ष भी   संगीत मय श्री रामकथा का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन 15सितंबर से 23 सितंबर तक किया जाएगा। मंशापूर्ण मंदिर पुजारी अरुण शर्मा एवम पंडित लक्ष्मी कान्त शर्मा ने बताया की कार्यक्रम हेतु विशाल कलश यात्रा 15 सितंबर को सुबह 8 बजे माँ राज राजेश्वरी मंदिर से 2100 कलशों के साथ प्रारंभ होकर अस्पताल चौराहा  कस्टम गेट  सदर बाजार  हंस बिल्डिंग से कमला गंज  होते हुए मंशापूर्ण हनुमान मंदिर पहुंचेगी।

जगह-जगह मंशापूर्ण भक्तों द्वारा पुष्प वृष्टि कर कलश यात्रा का  स्वागत किया जाएगा !कलश यात्रा में  बग्गी घोड़े  एवं अद्भुत झांकियां  आकर्षण का केंद्र होंगी । मंशापूर्ण मंदिर पर कथा का वाचन किशोरी दासी जी  महाराज बेर बाबड़ी आश्रम के श्रीमुख से प्रत्येक दिन दोपहर 1 बजे से 5 बजे तक किया जाएगा। श्री अमरदीप शर्मा मंशापूर्ण ट्रस्ट अध्यक्ष और मंशापूर्ण भक्त समिति ने सभी भक्तो तथा  कथा रसिकजनो से अपने इस्ट मित्रो सहित कलश यात्रा में पधारकर  धर्म लाभ लेने का आग्रह किया है।
G-W2F7VGPV5M