सबसे बडा सवाल: साक्षी पानी की टंकी से क्यों कूदी, उसकी जिंदगी में ऐसा क्या हुआ था | Shivpuri News

Bhopal Samachar
शिवपुरी। जिले की आज सबसे बडी खबर की साक्षी तिवारी के आत्महत्या के काण्ड की रही। आज दोपहर को लगभग 12 बजे के पास रंगढ रेनवो स्कूल से 12वीं पास आउट कॉलेज से ग्रेजूऐशन कर रही स्टूडेंट साक्षी तिवारी ने फिजीकल क्षेत्र में स्थित विधायक केपी सिंह की कोठी के पास निर्मित पानी की टंकी से कूंद कर आत्महत्या कर ली।

जैसे ही यहं खबर मिडिया ने शहर में वायरल की तो शहर ने सिर्फ एक ही सवाल पूछा कि क्यो की साक्षी ने आत्महत्या। वैसे तो शहर में आत्महत्या के कई मामले होते हैं,लेकिन यह मामला साक्षी के आत्महत्या करने के तरिके से चर्चा में आया हैं।

बातया जा रहा हैं कि साक्षी तिवारी पुत्री ब्रजेश तिवारी निवासी रन्नौद हाल निवासी प्रियदर्शनी कॉलोनी में किराए के मकान में रहते थी। म्रतिका के पिता ब्रजेश तिवारी पेटी कॉन्ट्रेक्ट लेकर अपने परिवार का पालन कर रहे थे। स्टूडेड बीते कुछ दिनों से अपने गांव में दादा दादी के पास रन्नौद रह रही थी। बताया यह भी जा रहा है कि वह आज ही अपने गांव रन्नौद से शिवपुरी आई।

आज सुबह साक्षी नहा धोकर घर से निकली और सीधे 200 फुट उंची पानी की टंकी पर चढ गई। परिजन उसे अन्य जगह तलाशते रहे। इस पूरे मामले में चर्चाओ का दौर शुरू हो गया हैं। पब्लिक अपने हिसाब से इस घटना के रिव्यू दे रही हैं कि जैसा कि बताया जा रहा हैं कि साक्षी पानी की टंकी पर 40 मिनिट के आसपास रही।

साक्षी को बचाया जा सकता था। साक्षी जब पानी की टंकी पर बैठी थी वहां पर मौजूद भीड  विडियो बना रही थी पुलिस बल भी मौजूद था उसे बचाया जा सकता था। ऐसे कई बहस इस घटना के बाद पब्लिक में चल रही है। घटना स्थल पर मौजूद लोगो का कहना हैं कि पुलिस और पब्लिक उसे बातो में उलझा कर रखना चाह रही थी।

किसी को विश्वास नही था कि साक्षी ऐसा कदम उठा लेगी। जिस उंचाई से नीचे देखने में लोगो की रूह कांप जाऐगी वहां से साक्षी छंलाग लगाकर मौत को गले लगा लेगी। जिस टंकी ने आत्महत्या की उस टंकी में पानी नही भ्ररा जाता कोई स्टाफ मौजूद नही रहता। टंकी परिसर के गेट पर ताला लगा था। साक्षी पूरी प्लानिंग के साथ उस टंकी पर गई थी।

कुल मिलाकर सबसे बडा सवाल यह बन रहा हैं कि साक्षी के आत्महत्या के पीछे क्या कारण हो सकते हैं,साक्षी के जीवन में ऐसा क्या था कि वह उससे लड नही सकी और उसने ऐसा कदम उठा लिया। ऐसा क्या था साक्षी के घटा साक्षी के जीवन में उसे जिदंगी से अधिक मौत प्यारी लगी। इस आत्महत्या काण्ड में कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैंं। लेकिन ठोस कारण तो पुलिस की जांच में ही निकलकर आ सकते हैं।

Virus-free. www.avg.com