अभ्रद कमेंट करने के विरोध में उतरा ब्राह्मण समाज, सौंपा ज्ञापन | Shivpuri News

Bhopal Samachar
शिवपुरी। ब्राह्मण अंतर्राष्ट्रीय संगठन के बैनर तले एवं सर्व ब्राह्मण समाज के प्रदेश संयोजक रामजी व्यास के नेतृत्व में पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह चंदेल को एक ज्ञापन के माध्यम से बताया है कि सोशल मीडिया पर अराजक तत्व ब्राह्मण समाज पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले व्यक्ति पर तत्काल कार्यवाही की जाए।

ज्ञापन में पंडित अंकित तिवारी सहित अन्य विप्र बन्धुओं ने ज्ञापन के माध्यम से बताया है कि दिनारा के पास ग्राम सेमरा में निवासरत बालकृष्ण दास यादव पुत्र पातीराम यादव ने दिनारा की आवाज से संचालित व्हाट्एप ग्रुप में नम्बर 9452806162 से दिनांक 21 सितम्बर को सुबह 10:49 बजे यह पोस्ट किसी ने कहा जो लोग ब्राम्हणों का सम्मान नहीं कर सकते वे श्राद्ध आदि मे ब्राम्हणों को निमंत्रित न करें। मैने कहा मित्र ब्राम्हण होंगे तब तो आमंत्रित किए जाएंगे। आज 99 प्रतिशत शुक्ला, मिश्रा, तिवारी, द्वीवेदी, त्रिवेदी आदि मांस भक्षी हैं, दुराचारी हैं, चरित्रहीन हैं, व्यभिचारी हैं।

वेदों के आधार पर ब्राम्हण कोई जाति नहीं थी। जो मनुष्य वेदों यानी विग्य़ान का ग्याता होता था और सदाचारी, चरित्रवान, फलाहारी होता था उसे ब्राम्हण या ब्रम्हर्षी कहा जाता था और उन्हे अध्यापन यानी पढाने का अधिकार दिया जाता था। यथा वेदव्यास दासी पुत्र थे, वाल्मीक भील पुत्र थे, विश्वामित्र क्षत्रिय पुत्र थे। इससे यह सिद्ध होता है कि ब्राम्हण कोई जाति नहीं बल्कि उपाधी थी। जो व्यभिचारी, मांसाहारी, वैश्यागामी, द्युत यानी जुआ खेलने वाले, हिंसाकरने वाले होते थे उन्हे वेदों में क्षुद्र कहा गया है और उनके लिए मृत्युदंड का विधान था। लेकिन सो कॉल्ड पोंगापंडितों ने यमनों, मुगलों और अंग्रेजों के साथ मिलकर सनातन वैदिक मार्ग का सर्वनाश कर दिया।

जो सही ब्राम्हण होगा कहीं श्राद्ध नहीं खाएंगा , यही उसकी पहचान है। जो खायेंगे वे परंपरागत रुढी बादी जन्मजात कहे जाने बाले ब्राह्मण ही हैं यथार्त नहीं। सम्मलित ब्राह्मण समाज के वरिष्ठ व युवा जन व अन्य सामाजिक बंधु द्वारा पोस्ट पढ़े जाने पर रोष व्याप्त हैं जो कि निंदनीय है। जिससे ब्राह्मण समाज का घोर अपमान हुआ है।

पुलिस अधीक्षक से ज्ञापन के माध्यम से मांग की हैं कि असमाजिक तत्व के खिलाफ कठोर से कठोर कार्यवाही करने की कृपा करें नहीं ब्राह्मण समाज के द्वारा उग्र आंदोलन के लिए वाध्य होना पड़ेगा। ज्ञापन देने वालों में सर्व ब्राह्मण समाज के जिलाध्यक्ष पुरूषोत्तम शर्मा, राजेन्द्र पिपलौदा, महावीर मुदगल युवा जिलाध्यक्ष घनश्याम शर्मा, लालू शर्मा, राजकुमार शर्मा, राकेश मिश्रा, ब्रजेश द्विवेदी, नीरज दुबे, पंकज पुराणिक,राघवेन्द्र पाठक, कपिल तिवारी, आकाश त्रिपाठी, ओपी शर्मा, विनय शर्मा, रवि पांडे, जीतू पंडित, राकेश पुरोहित, रामेष्ट तिवारी, रामू महाराज, गंगाराम महाराज, संदीप प्रधान, शंकर राजौरिया एवं समस्त ब्राह्मण समाज दिनारा के साथ शिवपुरी विप्र बन्धु उपस्थित थे। 
G-W2F7VGPV5M