दहेज प्रताड़ना से तंग होकर महिला ने गटका जहर, मौत | PICHHORE NEWS

Bhopal Samachar
पिछोर। जिले के पिछोर थाना क्षेत्र के ग्राम गजौरा में 24 साल की विवाहित महिला ने जहर खाकर जान दे दी है। मायके पक्ष ने दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाया। पुलिस ने आरोपी पति व ससुर के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा पंजीबद्ध कर मामला विवेचना में ले लिया है।

जानकारी के अनुसार सरोज पत्नी राजेंद्र जाटव निवासी गजौरा ने शुक्रवार-शनिवार की रात जहर खा लिया। जिससे सरोज जाटव की मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया और फिर मायके पक्ष ने बताया कि सरोज को अक्सर दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाता था। उसे कहते थे कि पिता के यहां से कुछ नहीं लाई है। इसी से परेशान होकर सरोज ने जहर खाकर जान दे दी। पुलिस ने आरोपी पति राजेंद्र और ससुर बारे लाल जाटव के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। 
G-W2F7VGPV5M