शोक समाचार: महिला मोर्चा की पूर्व जिलाध्यक्ष का निधन, अंतिम यात्रा आज

Bhopal Samachar
शिवपुरी। भाजपा नेता स्व. बाबूलाल गुप्ता की पत्नी चंद्रमोहनी गुप्ता पूर्व महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष का 3 सितंबर को शाम के समय निधन हो गया। उनकी शव यात्रा बुधवार को सुबह 9 बजे निज निवास हनुमान गली से निकाली जाएगी। उनके निधन पर समाजसेवी, राजनीतिज्ञ व लोगों ने शोक संवेदना व्यक्त की है।