20 हजार में दुल्हन बनाकर बिकी अपहृत नाबालिग, किंग राजा सहित 5 पर अपहरण और बलात्कार का मामला दर्ज

Bhopal Samachar
दिनारा। खबर जिले के करैरा अनुविभाग के दिनारा थाने से आ रही हैं कि थाना क्षेत्र से एक 13 वर्षीय नाबालिग का अपहरण हो गया था। नाबालिग आरोपियो के चुंगल से किसी तरह छुटकर थाने आ पहुंची। बताया गया हैं कि आरोपियो ने इस 13 वर्षीय नाबालिग को 20 हजार में बेच दिया ओर इसकी शादी करा दी। पुलिस ने इस मामले में 5 आरोपियो पर बलात्कार और अपहरण का मामला दर्ज कर लिया हैं।

दिनारा थाना क्षेत्र के तहत बीते एक महीने पहले एक किशोरी का अपहरण 5 लोगों ने कर लिया था। मामले में पुलिस को परिजनों ने केस दर्ज करवाया। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू की। छानबीन के दौरान पुलिस ने पांच आरोपितों को गिरफ्तार किया है।

थाना प्रभारी ने बताया कि दिनारा क्षेत्र से लगभग एक माह पहले 13 वर्षीय किशोरी को कुछ लोग अपहरण कर ले गए थे। जहां आरोपितों ने महोबा के रहने वाले पुष्पेंद्र यादव से किशोरी की शादी करवा दी। किशोरी जैसे-तैसे आरोपितों के चंगुल से छूटकर अपने घर आई, जहां से वह थाना गई और मामले की जानकारी पुलिस को दी।

किशोरी ने पुलिस को बताया कि उसे दिनारा से चार लोग अपहरण कर महोबा ले गए और बलात्कार किया। इसके बाद वहीं के रहने वाले पुष्पेंद्र यादव से उसकी शादी करवा दी। जानकारी मिलने पर थाना प्रभारी ने टीम गठित की और किशोरी के द्वारा बताए गए आरोपितों को गिरफ्तार किया।

पकड़े गए आरोपितों में पुष्पेंद्र यादव, राहुल प्रजापति, राघवेंद्र उर्फ किंग राजा परमार, कामता प्रजापति, बहादुर योगी है। सभी आरोपितों को गिरफ्तार कर अपहरण व बलात्कार सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।
G-W2F7VGPV5M