25 वर्षीय महिला कुएं में डूबी, मौत | kolaras News

कोलारस। जिले के कोलारस के कुम्हरौआ रोड़़  पर स्थित शक्ति गार्डन के पास रहने वाली एक 25 वर्षीय महिला रजनी पत्नि रवि ओझा की कुएं में डूबने से मौत हो गई।

बताया जाता है कि एक सितम्बर की रात्रि वह करीब 11 बजे घर से गायब हो गई थी और कल सुबह उसकी लाश कुएं में पड़ी मिली। पुलिस ने इस मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि मृतिका ने आत्महत्या की है या उसके साथ कोई हादसा घटित हुआ है।