सिविल जज बनी चाहना त्रिवेदी का ब्राह्मण समाज ने किया सम्मान | Shivpuri News

Bhopal Samachar
शिवपुरी। सर्व ब्राह्मण महासभा के संभागीय अध्यक्ष पं. रामकुमार भार्गव के नेतृत्व में परशुराम सर्व ब्राह्मण रजिस्ट्रर के अध्यक्ष पवन भार्गव, भारतीय सर्वब्राह्मण भारत के अध्यक्ष राजेश भार्गव ने अभी हाल ही में सिविल जज बनी चाहना त्रिवेदी के निवास पर पहुंचकर पुष्पमाला के साथ श्रीफ एवं प्रशस्ति पत्र भेंट कर इस उपब्धि उनको बधाई दी।

साथ ही इस अवसर पर पं. रामकुमार भार्गव ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि बेटियां अब बेटों से कम नहीं हैं क्योंकि अभी हाल ही आए सिविल जज के परीक्षा परिणाम सर्वाधिक संख्या में बेटियां ही सिविल जज बनी हैं। इन्हीं में दो ब्राह्मण समाज के बेटियों ने समाज का नाम रोशन किया हैं। जिनमें एक गांव देवरीकला की रहने वाली चाहना त्रिवेदी है जिसका आज समाज के द्वारा सम्मान किया गया। इस सम्मान कार्यक्रम में अशोक शर्मा, अनिल भार्गव, राजीवकृष्ण शर्मा, कुलदीप शर्मा, जगदीश शर्मा, राजकुमार शर्मा, विकास दण्डौतिया, लालू शर्मा, दयाशंकर पाण्डे, पंकज भार्गव, अमित भार्गव आदि शामिल हैं।  
G-W2F7VGPV5M