शिवपुरी। राष्ट्रीय चन्देल चिडाऱ युवा संगठन के प्रदेश महासचिव अशोक चंदेल द्वारा बताया कि आगामी 25 अगस्त को जबलपुर में युवा महासम्मेलन राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप चड़ार के गृह जिले जबलपुर में संगठन के माध्यम से आयोजित होने जा रहा है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित हैं।
वित्त मंत्री तरुण भनोट मध्यप्रदेश शासन भोपाल, विधायक संजय यादव बरगी विधानसभा मध्य प्रदेश, महापौर श्रीमती स्वाति गोडबोले जबलपुर मध्य प्रदेश, शिवपुरी जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र चंदेल एवं उपाध्यक्ष राजेंद्र चंदेल, मीडिया प्रभारी दुर्गेश चंदेल, जिला महासचिव मोंटी चंदेल एवं जिला वरिष्ठ अध्यक्ष लालाराम चंदेल।
जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष रामपाल चंदेल, रिखलाल चन्देल समस्त जिला पदाधिकारी द्वारा जिले की समस्त समाज और युवा साथियों को जबलपुर कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का आव्हान कर आमंत्रित किया गया है। समस्त समाज बंधु एवं युवा साथी कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाएं।

