कोलारस। खबर जिले के कोलारस थाना क्षेत्र से आ रही हैं जहां थाना क्षेत्र के अतंर्गत आने वाले बेहदा गांव में चोरो ने एक मकान को निशाने पर लेते एक लगभग 200 ग्राम सोने से बने आभूषण पार कर दिए। घटना के समय परिवार के सदस्य घर पर ही मौजूद थे। जिन्हें चोरों के आने की भनक तक नहीं लगी। बाद में जब रात्रि में परिवार के सदस्य लघुशंका करने के लिए जागे तब उन्हें चोरी की जानकारी लगी।
बेंहटा गांव में चोरों ने जिन कमरों में परिवार के सदस्य सो रहे थे उन कमरों के बाहर से कुंदियां लगा दी थीं और इसके बाद चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया। रात्रि में ही पुलिस पहुंची और छानबीन शुरू की और आज सुबह एसपी राजेश सिंह चंदेल और एएसपी गजेंद्र सिंह कंवर ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। वहीं स्नोफर डॉग भी मौके पर पहुंच गया। जिसने घटनास्थल पर सर्चिंग की। पुलिस ने दोनों मामलों में नकबजनी का प्रकरण कायम कर लिया है।
जानकारी के अनुसार कोलारस के ग्राम बेंहटा के वीरेंद्र सिंह पुत्र घनश्याम जाट ओर उनका परिवार रात लगभग 10 बजे के लगभग खाना खाकर सो गए। बीती राखि अज्ञात चोर घर के मुख्य दरवाजे की कुंदी तोडक़र घर में घुसे। इसके बाद चोरों ने वीरेन्द्र और उसके पुत्र दुष्यंत के कमरों की बाहर से कुंदियां लगा दी और एक कमरा जो खाली था उसमें रखी दो अलमारियों के ताले तोडक़र वहां से 200 ग्राम सोने से निर्मित आभूषण जिनमें सोने की चूडिय़ां, हार, जंजीर, अंगूठी सहित अन्य सामान था चोर अलमारी में रखे 20 हजार रूपए और एक बाइक भी चोरी कर ले गए।
रात में फरियादी की पुत्री लघुशंका के लिए उठी जिसने कमरे का दरवाजा खोला तो वह नहीं खुला इसके बाद उसने अपने पिता को उठाया और उन्होंने आवाज लगाई तो अन्य कमरों में सो रहे परिवार के अन्य सदस्य भी जाग गए। उन्होंने भी अपने अपने कमरे का दरवाजा खोला तो वह नहीं खुला। बाद में पड़ौसियों को फोन करने के बाद पड़ौसी वहां आए जिन्होंने दरवाजों की कुंदी से बाहर से खोली। इसके बाद रात में ही पुलिस को चोरी की सूचना दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर आ गई।

