RPF ने ऑटो चालकों को बताए सुरक्षा के गुर, संदिग्ध वस्तु दिखाई देने पर तत्काल करें सूचित | SHIVPURI NEWS

शिवपुरी। आज शिवपुरी रेलवे स्टेशन पर स्थिति आरपीएफ थाने में आटो यूनियन और आटों चालकों को थाना प्रभारी ने बुलाकर यातायात सहित सबारियों के साथ व्यवहार को लेकर आज बैठक बुलाई। जिसमें आरपीएफ थाना प्रभारी रमेश चन्द्र सिंह, अपने अधिकारियों व आरक्षकों  के साथ आटो यूनियन के अध्यक्ष बनवारीलाल धाकरे एवं उपस्थित बडी संख्या में  आटो चालकों से थाना प्रांगण में एक समन्वय गोष्ठी आयोजित कर सभी को आर.पी.एफ मित्र बनने के बारे में समझाईस दी गयी।  

जिसमें संदिग्ध वस्तुओं, व्यक्तियों, अपराधियों, असमाजिक तत्वों, विश्फोटक वस्तुओं, आदि के विरूध कार्यवाही में आटो चालक प्रशासन को किस प्रकार सहयोग दे सकते है, विस्तार से समझाया गया विचार विमर्श कर भविष्य की रूप रेखा तैयार की गयी।
         
विशेष रूप से यातायात पुलिस शिवपुरी के प्रधान आरक्षक कालू राम रघुवंशी की उपस्थित में रेल परिसर में आटो चालकों द्वारा वेतरतीव वाहनों को खडाकर यात्रियों को असुविधा उत्पन्न करने के साथ साथ पार्किंग व्यवस्था को बिगाड कर नियमों/कानूनों की जो उल्लंघन किया जा रहा है साथ ही साथ बिना प्लेट फार्म टिकट, बिना वर्दी, अनाधिक्र्रत रूप से प्रवेश कर आदेशों/निर्देशों की घोर अवहेलना करने बाबत भविष्य के लिए सचेत किया गया।
         
उल्लेखनीय है कि आटो चालकों को पहले से ही रेलवे के उपयोग व आम जनता को भी जागरूक करने के प्रयास निरंतर किये जा रहे है, जैसे कि गाडियों में जहर खुरानी, डायल 182, महिला, बच्चे, बुर्जुग, बीमार, दिव्याॅगों आदि से मधुर व्यवहार, सहायता, आदि वाबत् सभी उपस्थितों को पुनः बताया गया। आशा है निकट भविष्य में अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे।