शिवपुरी। शिक्षित समाज के बिना समाजिक विकास असंभव है जब तक समाज शिक्षा के महत्व को नही समझेगा तब तक किसी भी समाज का विकास संभव नही है। शिक्षा पर जोर देते हुये कहा कि अपने बेटा एवं बेटियों को पढ़ायें जिस्से हमारे समाज के साथ साथ देश का विकास हो सके। तथा किसान भाई परम्परागत खेती के अलावा उन्नत खेती पर विशेष ध्यान दें।
यह बात एलएसडीसी काॅलेज के प्रांगण में बलराम जयंती के अवसर पर अखिल भारतीय किरार क्षत्रिय महासभा के प्रतिभा सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि राजगढ़ सांसद रोड़मल नागर ने किरार समाज को संबोधित करते हुये कही। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे पोहरी विधायक सुरेश रांठखेड़ा ने कहा कि समाज में व्याप्त मृत्यू भोज दहेज प्रथा एवं बेटा बेटियों में भेद समाप्त होना चाहिये इन कुरीतियों के रहते हमारा समाज विकास नही कर सकता। किसान भाई संगठित रहें तथा अन्याय के खिलाफ अबाज उठायें।
कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान बलराम की पूजा अर्चना कर किया गया। इसके बाद किरार समाज द्वारा नगर रैली कार्यक्रम स्थल तक निकाली गई। कार्यक्रम में किरार समाज के प्रतिभावान छात्रों तथा हाल ही में सिविल जज की परीक्षा में उतीर्ण प्रतिभाओं का भी सम्मान के साथ साथ उन्नत खेती करने वाले किसानों को भी सम्मानित किया गया।
इस कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक प्रहलाद भारतीय, जनपद अध्यक्ष प्रदुम्न वर्मा, रामकुमार मेहता, श्रीमती रश्मि राजपूत, ओम मेहता, ओपी राजपूत, रामनिवास धाकड़, राकेश यादव, गजेन्द्र सिंह किरार, विनोद धाकड़ उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पोहरी विधायक सुरेश राठखेड़ा ने की। कार्यक्रम में स्वागत भाषण धरणीधर समिति के जिलाध्यक्ष सुनील वर्मा भानगढ़ द्वार दिया गया। मंच का संचालन भरत धाकड़ एवं कल्याण धाकड़ ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम के अंत में सुनील वर्मा हिम्मतगढ़ द्वारा सभी समाज बंधुओं का आभार व्यक्त किया गया।

