100 गांव के ग्रामीणों का स्वास्थ्य पर संकट, इमरजेंसी मे भी नही मिलेगा प्राथमिक उपचार | Bairad News

Bhopal Samachar
बैराड। जिले के पोहरी अनुविभाग में आने वाले बैराड नगर सहित 100 गांव के ग्रामीणो की स्वास्थय सुविधाएं पिछले 5 दिनों से अस्पताल में कोई डॉक्टर नही होने के कारण भगवान भरोसे चल रही हैं। बताया जा रहा हैं कि बैराड के अस्पताल में पदस्थ एक मात्र एमबीबीएम डॉक्टर पवन गुप्ता का ट्रांसफर भिंड के लहार हो गया हैं,सीएमएचओ साहब ने भी यहां कोई भी डॉक्टर की व्यवस्था किए बिना ही डॉ गुप्ता को रिलीव कर दिया हैं। इस बैराड के 30 बिस्तरीय अस्पताल में पिछले 5 दिनो से कोई भी ईलाज मरीजो का नही हो पा रहा हैं।

सरकार एक ओर तो प्रदेश में बेहत्तर स्वास्थय सेवाए होने व देने का वादा कर रही हैं,लेकिन यहां अस्पताल डाक्टर विहिन हो रहे हैं। पिछले कई समय से जिले की पोहरी विधानसभा की स्वास्थय सेवाए बीमार चल रही हैं।पोहरी के अस्पताल में डॉक्टर व स्टाफ की कमी का रोना रोया जा रहा हैं।

ग्रमीण क्षेत्रो में लगातार डॉक्टर रिटायर्ड हो रहे हैं लेनिक नई नियुक्ति नही हो रही हैं,जैसे—तैसे नियुक्ति हो भी जाती हैं तो डॉक्टर सेवाए देना नही चाहते जुगाड करके अपना ट्रांसफर करा लेते हैं। बैराड अस्पताल इसका उदाहरण बन चुका हैं,और इस उदाहरण ने 100 गांवो के ग्रामीणो की जिंदगी को खतरे में डाल दिया,हार्ट से रिलेटिव बीमारियो में प्राथमिक उपचार भी संजीवनी का काम करता हैं,अधिकारियों ने तो एक सरकारी जबाव दे दिया हैंं,अब इन सभी की जिंदगी भगवान भरोसे ही हैं।  

बैराड क्षेत्र से लगभग 100 गांव लगे हुए हैं। बैराड अस्पताल में ही इन गांवो का उपचार होता हैं,वही बैराड,गोवर्धन ओर गोपालपुर पुलिस को भी केसो की एमएलसी करानेे में परेशानी हा रही हैं। इन सभा थानो की पुलिस को एमएलसी के लिए पोहरी आना पडता हैं।

बैराड केे अस्पताल में पूर्व में केवल एक ही डॉक्टर पदस्थ थे अब एक भी नही हैं,इस कारण मरीजो को झोलाछाप के यहां अपना ईलाज करना पडता हैं। डॉक्टर भी थे तो इस 3 करोड 60 लाख की लागत से बने इस अस्पताल में बुनियादी सुविधाए नही थी। दवाओ का अभाव बना ही रहता था।

जनमानस को बेहत्तर स्वास्थय सुविधाए उपलब्ध करना सरकार और अधिकारियो की हैं। अधिकारी प्रदेश में डॉक्टरो की कमी का रोना रोते रहते हैं। बीएमओ डॉ सुनील गुप्ता का कहना हैं कि यह बात तो सही हैं कि पिछले 5 दिन से बैराड के अस्पताल में कोई भी डॉक्टर नही हैं,वरिष्ठ अधिकारियो को अवगत करा दिया गया हैं।वही पोहरी के विधायक सुरेश राठखेडा का कहना हैं कि सीएमएचओ से बात करता हूं,भोपाल जाकर स्वास्थ मंत्री से पोहरी और बैराड के अस्पताल मेें डॉक्टरो की मांग करता हूं।
G-W2F7VGPV5M