आपकी सरकार आपके द्धार कार्यक्रम के मंच से ज्योतिरादित्य सिंधिया का फोटो गायब,सोशल पर छाया मुद्दा | Shivpuri News

शिवपुरी। आज जिले के कोलारस के ग्राम डांग पडौरा में प्रशासन द्धारा आयोजित आपकी सरकार आपके द्धार कार्यक्रम में कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया का फोटो गायब होने का मामला आज दिन भर सोशल मीडिया पर छाया रहा। आज इस फोटों को लेकर शहर के लोगों ने जमकर सरकार को कोसा। कुछ लोगों ने इसे प्रोट्रोकॉल का मामला बताते हुए सफाई दी तो कुछ लोगों ने सिंधिया को अब कोई भी पदाधिकारी नहीं होने की बात कही।

आज डांग पडौरा में आपकी सरकार आपके द्धार कार्यक्रम में मुख्याथिति प्रभारी मंत्री प्रधुम्मन सिंह तोमर रहे। जिन्होनें इस कार्यक्रम में शामिल होकर लोगों की समस्या सुनी। लेकिन इस दौरान मंच पर लगे फ्लैक्स ने बबाल खडा कर दिया। इस पोस्टर में एक तरफ मुख्यमंत्री कमलनाथ और दूसरी और प्रभारी मंत्री प्रधुम्मन सिंह तोमर का फोटो लगा हुआ था। जिस बैनर में कही भी ज्योतिरादित्य सिंधिया का फोटो दिखाई नहीं दे रहा।

जिसे लेकर यूजरों ने शोसल पर जमकर खिल्ली उडाई। कई लोग इसे हार का कारण तो कुछ लोग इस प्रोटोकॉल के साथ साथ सिंधिया की उपहास की बात कह रहे है। कारण जो भी रहा हो परंतु कांग्रेस की सरकार में ज्योतिरादित्य सिंधिया की इस उपेक्षा से उनके चाहने बालों के चहरे पर से हबाईया उडी हुई है।