25 साल बाद हुआ राई के भैरो का अभिषेक,शिवपुराण में उल्लेख है इस मंदिर का | kolaras News

Bhopal Samachar
कोलारस। जिले के कोलारस नगर से मुख्यालय से 8 किलोमीटर की दूरी पर स्थित ग्राम राई में भैरो बाबा के अति प्राचीन मंदिर पर शिव महापुराण महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इस मंदिर की महिमा को देखते हुए दूर-दूर से लोग दर्शन के लिए आते हैं।

इसमें शनिवार को शोभा कलश यात्रा निकाली गई व करीब 12 फीट ऊंची प्राचीन भैरव प्रतिमा का पांच वस्तुओं दूध, दही, शहद, घी व गंगाजल के साथ अभिषेक किया गया। इसमें आसपास के क्षेत्र के हजारों श्रद्धालुओं पुरोहितों व साधुओं ने भैरव बाबा के जय कारे लगाए ऐसा अभिषेक 25 साल बाद किया गया।

वरिष्ठ अभिभाषक घनश्याम पाठक ने बताया कि रविवार से शिव महापुराण कथा का प्रारंभ हो गया है। इसका 28 अगस्त मंगलवार को भंडारे के साथ समापन होगा। जिसमें हर दिन शिव महापुराण के भिन्न-भिन्न भागों का वर्णन भागवत हंस डॉक्टर विनोद कुमार त्रिपाठी काशी बनारस वालों के द्वारा किया जाएगा। शिव महापुराण का आयोजन समस्त क्षेत्रवासियों के सहयोग से किया जा रहा है।

लगता है हर वर्ष मेला,शिवपुराण में है उल्लेख राई के भैरो का

भादो की चौथ को प्रति वर्ष विशाल मेला लगता हैं। पुराणों की मान्यता के अनुसार शिवपुराण में राई के भैरव बाबा रामेश्वर धाम का उल्लेख बिरजा नगरी के नाम से है दूर-दूर से भक्त या दर्शन करने आते हैं।

बाबा को सबसे प्रिय भोग खडका का लगाते हैं भैरो बाबा के मेले में कोलारस क्षेत्र की ही नहीं बल्कि गुना अशोकनगर ग्वालियर कोटा अन्य जिलों से भी भक्तगण दर्शन करने आते हैं। स्थानीय लोगों का कहना था कि हमारे भैरव बाबा का मेला सैकड़ों वर्षो से लगता हुआ आ रहा है यहां जो भी भक्त दर्शन करने आते है उनकी मनोकामना जरूर पूरी होती है।
G-W2F7VGPV5M