शिवपुरी। भ्रष्टाचार का गढ बनी शिवपुरी नगर पालिका में अधिकारी कर्मचारी और जनप्रतिनिधि महज अपनी अपनी जेब भरने में व्यस्त है। जिसके चलते पब्लिक शहर में परेशान हो रही है। पब्लिक की चिंता न तो नगर पालिका को है और न ही प्रशासन को। हालात यह हो गई है कि शहर में आज दोपहर बरसे पानी ने नगर पालिका की पोल खेल कर रख दी है। नालियों की सफाई नही होने के चलते लोगो के घरों में पानी भर गया।
मनियर वार्ड क्रमांक 13 के संजय राठौर ने बताया है कि उनके वार्ड क्रमांक 13 के गडरिया मोहल्ले में नालियों की साफ सफाई नहीं होने के चलते घरों मं पानी भर गया है। इसके चलते लोगों को परेशानी तो हो ही रही है। साथ ही साथ रास्तों में पानी भरा होने से बच्चे स्कूल तक नहीं जा पा रहे है। हालात यह है कि लोग कीचड में निकलकर अपने घरों तक जा रहे है। घरों में पानी भरे होने को लेकर लोगों में नगर पालिका के खिलाफ रौष व्याप्त है।
