शिवपुरी। शिवपुरी सहित आसपास के जिलो की आस्था का केन्द्र मॉ बलारी मैया को वन विभाग के पिंजरे से मुक्त कराने के लिए आज शिवपुरी की सडको पर जनसैलाव उतारा। बलारी माता का मंदिर शिवपुरी के नेशनल पार्क सीमा में स्थित हैं इस कारण फॉरेस्टो के नियामो के कारण इस मंदिर पर भक्तो के जाने के लिए परेशानी का सामना करना पडता हैं,इस कारण भक्तो में आक्रोश है और आज भक्तो ने सडको पर उतर कर अपना आक्रोश दिखाया।
इस दौरान जैसे ही उक्त रैली कलेक्ट्रेट कार्यालय के बाहर पहुंची इन्द्रदेव प्रशासन पर मेहरवान हो गए। और जोर की बारिश प्रारंभ हो गई। बारिश प्रारंभ होते ही भक्तों ने जमकर जयकारे लगाए। परंतु भक्तों के रोश को इन्द्रदेव भी नहीं रोक सके और झमाझम बरसते पानी में ही भक्त कलेक्ट्रेट में डटे रहे। इस दौरान मंदिर के महंत सहित पांच से सात लोग कलेक्ट्रेट में अंदर कलेक्टर से बातचीत कर रहे है। बिगत 2 घण्टे से यह बातचीत चल रही है। परंतु खबर लिखे जाने तक उक्त आंदोलन कोई नतीजे पर नहीं पहुंच सका है।
इससे पूर्व लोकसभा चुनाव के दौरान ग्रामीणों ने चुनाव बहिष्कार का ऐलान कर दिया था। जिससे आनन-फानन में मंदिर का रास्ता खोल दिया गया। अब पुन: मां बलारी मंदिर तक पहुंचने के रास्ते पर पार्क प्रबंधन द्वारा प्रतिबंध कर दिया गया है। कारण उपजा विवाद अब चरम पर आ गया है। आज सिद्धेश्वर मंदिर प्रांगण से एकत्रित हुए जन सैलाब ने शहर से रैली निकाली। इस रैली में लगभग 5 हजार लोग सामिल थे। बलारपुर से जुड़े भक्त 4 जून को मंदिर के रास्ते को खुलवाने के लिए आक्रोश रैली निकाली जो सिद्धेश्वर मेला प्रांगण से प्रारंभ होकर कलेक्ट्रेट पहुंची जहां कलेक्टर को एक ज्ञापन सौंपा गया। इस रैली की अगुवाई मंदिर के महंत प्रयाग भारती ने की।
मंदिर से जुड़े भक्तों का कहना है कि पार्क प्रबंधन द्वारा कई बार मंदिर के दर्शनों को जाने से श्रद्धालुओं को रोका जा रहा है। साथ ही रास्ते को बंद कर दिया है। अपनी समस्या को लेकर लोकसभा चुनाव में ग्रामीणों ने चुनाव बहिष्कार का ऐलान किया था, लेकिन उस समय आनन-फानन में मंदिर का रास्ता खोल दिया गया, लेकिन चुनाव संपन्न होने के बाद एक बार फिर से वन विभाग ने मंदिर के रास्ते पर रोक लगा दी है, जिससे अब मंदिर से जुड़े भक्तों में आक्रोश बना हुआ है और इसी के चलते कल आक्रोश रैली निकाली गई हैं।
बताया गया हैं कि यह आक्रोश रैली जैसे ही सिद्धेश्वर से कलेक्ट्रेट पहुंची और कलेक्ट्रेट परिसर में घसुने का प्रयास किया तो वहां पूर्व से ही उपस्थित पुलिस बल ने उन्है रोकने का प्रयास किया,लेकिन रैली ने जबरिया घुसने का प्रयास किया तो पुलिस ने भक्तो को धक्का देकर कलेक्ट्रेट परिसर से बाहर निकाला। खबर लिखे जाने तक भीड कलेक्ट्रेट में डटी हुई है। अभी उक्त आदोलन किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सकी है।
