बैराड़। खबर जिले के बैराड थाना क्षेत्र के पचीपुरा तालाब से आ रही है। जहां आज सुबह दूधियों को एक महिला की लाश तालाब में तैरती मिली। इस मामले की सूचना दूधियों ने पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और लाश को देखा तो लाश के हाथ पैर बंधे हुए मिले। तत्काल इस मामले की सूचना फॅारेंसिंक एक्सपर्ट को दी। टीम के साथ एसडीओपी राकेश व्यास और टीआई आलोक भदौरिया मौके पर पहुंचे और नगर परिषद बैराड के सफाई कर्मचारियों की मदद से लाश को पानी से निकलबाया। यह लाश अर्धनग्न अवस्था मेें थी। अब पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
ग्राम पचीपुरा के ग्रामीणों ने बताया कि गुरूवार की सुबह तालाब की पार से होकर कुछ दूध वाले बैराड़ दूध बेचने जा रहे थे तभी उन्हें तालाब में तैरती महिला की लाश नजर आई जिसकी सूचना उन्होंने पुलिस को दी तालाब में हाथ पैर बंधी महिला की लाश पड़ी होने की सूचना पर से बड़ी संख्या में ग्रामीण लोग मौके पर पहुंच गए।
लाश को तालाब से बाहर निकालने के लिए पुलिस के पास कोई इंतजाम नहीं होने से नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों को मौके पर बुलाया गया। सूचना मिलने के बाद करीब 5 घंटे बाद महिला की लाश जो पानी में पड़ी होने के कारण पूरी तरह से फूल गई थी को सफाई कर्मचारियों ने बाहर निकाला महिला के हाथ पैर रस्सी से बंधे हुए थे जबकि उसके पेट पर कपड़े में लपेटकर पत्थर बंधे हुए थे। शरीर पर कपड़ों के नाम पर केवल ब्लाउज था। महिला की लाश करीब 2 से 3 दिन पुरानी नजर आ रही है। फिलहाल महिला की शिनाख्त नहीं हो पाई है
इनका कहना है
पचीपुरा तालाब में मृत मिली अज्ञात महिला जिसकी उम्र करीब 30 से 35 वर्ष के बीच है की लाश को तालाब से निकलवाकर पोस्टमार्टम कराया गया है पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो पाएगा फिलहाल पुलिस ने इस मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
अलोक भदौरिया,टीआई,पुलिस थाना बैराड़

