कोलारस। कोलारस विधानसभा के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत अकौदा के सरपंच नारायण सिंह लोधी के छोटे भाई मुरारी लोधी की पत्नी गीता लोधी उम्र 35 साल को बुधबार की दोपहर घर मे काम करते वक्त काले जहरीले सांप ने काट लिया।
जिसके चलते मौके पर बेहोश हो गयी और शरीर नीला पड़ने लगा। परिजन स्नेक वाइट के बाद उन्हें कोलारस सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर आये जहाँ चिकित्सकों ने देखकर उन्हें मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि गीता बाई की मौत सांप के काटने के तुरंत बाद हो गयी थी। शाम को मृतका का पीएम करके डेड बॉडी परिजनों को सौंप दी गई।

