सवारियो से ठसा-ठसा भरी आटो से खडे ट्रक में मारी टक्कर,7 घायल | kolaras News

कोलारस। कोलारस नगर से 2 किमी दूर नेश्नल हाईवे पर एक खडे ट्रक में एक आटो ने टक्कर मार दी। इस घटना में 2 बच्चो समेट 7 लोग घायल होने की खबर आ रही हैं,इसमें एक 10 वर्षीय बालिका भी शामिल हैं।

जानकारी के अनुसार कोलारस से आटो गुना की ओर 9 सवारी भरकर गुना की ओर जा रहा था तभी हाईवे पर बरी की टगर के पास हाईवे पर खड़े ट्रक मे ऑटो ने टक्कर दे मारी जिसमे 7 लोग घायल हो गए।

जिन्हे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ केंद्र कोलारस लाया गया घायलो मे कल्याणसिंह यादव उम्र 55साल निवासी टुड़याबद, अखयसिंह पुत्र चिरोंजीलाल जाटब उम्र18 साल निवासी उकावल, प्रीति पुत्री देवेन्द्र यादव उर्म 10साल निवासी टुड़याबद, मनोज बाई पत्नि दिनेश बाल्मीक उम्र 25 साल निवासी विजरौनी, इन्द्रजीत पुत्र रामप्रसाद जाटव उम्र 20 साल निवासी खरई,  दिनेश शामिल है

बताया जा रहा हैं कि घटना के बाद  NHAI की ऐम्बुलेंस इलाज के लिए सभी घायलों को कोलारस सामुदायिक स्वास्थ केंद्र लेकर आई। जहां चिकित्सकों द्वारा प्राथमिक उपचार किया एवं तीन की हालत गंभीर देखते हुए  घायलों को बेहतर इलाज के लिए शिवपुरी अस्पताल रेफर कर  दिया गया।