शिवपुरी। शिवपुरी जिले में मलेरिया व डेंगू नियंत्रण की दिशा में जनभागीदारी सुनिश्चित करने व आमजन को जागरूक व संवेदनशील बनाने हेतु आज दिनांक 24 जुलाई को को डॉ.ए. एल.शर्मा मुख्य चिकित्सा एवं स्वस्थ्य अधिकारी जिला शिवपुरी द्वारा मलेरिया एवं डेंगू जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया गया। जिला स्वास्थ्य समिति शिवपुरीए गोदरेज इन्डस्ट्रीजए फेमिली हेल्थ इंडिया के संयुक्त तत्वाधान में संचालित एम्बेड परियोजना के तहत संचालित इस जागरूकता रथ का मुख्य उद्देश्य चालित प्रदर्शनी के माध्यम से मलेरिया व डेंगू से बचावए सावधानियो एवं रोकथाम का सन्देश प्रभावी ढंग से जन जन तक पहुंचाना है।
जिला मुख्य चिकित्सा एवं स्वस्थ अधिकारी डा.ए. एल.शर्मा द्वरा मलेरिया जागरूकता रथ का अवलोकन कर एम्बेड टीम द्वरा जिले में जागरूकता लाने हेतु किये जा रहे प्रयासों की सराहना की। तत्पश्चात रथ एम्बेड टीम के साथ मलेरिया डेंगू हेतु शहर के संवेदनशील क्षेत्र मनिहर में पहुचा जहां घरों में सर्वे कर मच्छर के लार्वा की जाँच एम्बेड टीम के कार्यकर्ताओं द्वारा की गयी साथ ही जगह जगह नुक्कड़ सभाओं का आयोजन किया गया।
जिसमे जिला समन्वयक एम्बेड परियोजना विजय मिश्रा एवं जिला मलेरिया अधिकारी लाल जू शाक्य द्वारा पोस्टर, गाने, व प्रदर्शन के माध्यम से मलेरिया व डेंगू से बचने के उपाय बताये, टीम के सदस्यों दीपक, रियाज, महेश, सतेन्द्र एवं अन्य के द्वारा सभी को मच्छर का जीवित लार्वा दिखा कर घरों व आस पड़ोस में पानी जमा ना होने देनेए पानी को हमेशा ढँक कर रखने व पानी के बर्तनों टंकी, कूलर गमले, मटका, ड्रम आदि को हर तीन दिन में साफ़ करने की सलाह दी।
लार्वा विनिष्टिकृत करने हेतु गम्बूजिया मछली टेमेफोज तेल उपयोग की विधी को भी प्रदर्शन के माध्यम से लोगों को मलेरिया जागरूकता रथ के साथ समझाया गया। मलेरिया व डेंगू से बचने के सरल उपायों के तहत नियमित मच्छरदानी का उपयोग करनेए शरीर को मच्छर के काटने से बचाने हेतु शरीर को ढक कर रखने, नीम की सूखी पत्तियों का धुआं एवं मच्छर रोधी विकार्शकों का उपयोग करने के लिए भी क्षेत्र वासियों को मलेरिया रथ के साथ प्रेरित किया गया।

