कोलारस। इन दिनों पुलिस की कार्यप्रणाली पूरी तरह से फैल नजर आ रही है। जिसके चलते पुलिस का काम अब मीडिया कर रही है। बीती रात्रि मीडिया ने एक कट्टू बाहन को पकडा और इसकी सूचना पुलिस को दी। तब कही पुलिस मौके पर पहुंची और उक्त गाडी में से 6 कट्टू बाहनों को मुक्त कराया। साथ ही आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली की कट्टू बाहन गुना से शिवपुरी की ओर जा रहा है, जिस पर एसडीओपी अमरनाथ वर्मा ने कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम को भेजकर कोलारस से पडोरा के बीच हाईवे पर एक ट्रक को पकड़ लिया जिसमे ट्रक वाहन क्रमांक एमपी 08 जीए 2593 में अवैध रूप से 6 भैंसे भरी हुई थी जिन्हे जब्त कर लिया गया एवं वाहन को जब्त कर थाने मे रख दिया गया।

