शिवपुरी। शिवपुरी विधायक यशोधरा राजे सिंधिया ने ध्यान आकर्षण के माध्यम से जलावर्धन योजना दस वर्ष पूर्व स्वीकृत हुई थी, किन्तु अभी तक जनता को लाभ नहीं मिल पा रहा हैं। तत्कालीन सरकार ने योजना पर करोड़ों रूपए स्वीकृत किए थे परन्तु उस राशि का सही उपयोग नहीं होने के कारण पूर्व में बिछाई गई। साथ ही जीआरपी पाईप लाइन की गुणवत्ता उचित नहीं होने से आए दिन लीक हो जाती हैं तथा जगह-जगह अनावश्यक रूप से एयर वाल्व डाले गए हैं।
पाइप लाईन मडीखेड़ा के पास सबर्जन ऐरिया में बदली गई एवं इसी प्रकार क्लियर वाटर लाइन फिल्टर प्लांट से खूबतघाटी तक बदलनी पड़ी जिस पर शासन का करोड़ों रूपया अनावश्यक खर्च हुआ है। इसके बावजूद भी जो शेष बची हुई जीआरपी लाइन है। उसमें भी कई जगह से हर दिन लीकेज हो रही है। जिसके कारण शिवपुरी शहर तक पानी नहीं पहुंच पा रहा हैं जो कि जांच योग्य है। कई जगह 8 एम.एम की जगह 6 एम.एम के पाईप डालना प्रतीत हो रहा है।
शिवपुरी नगर में टंकियों को जोडऩे का कार्य अभी तक पूर्ण नहीं हुआ है जिससे शहर में 18 टंकियों मडीखेड़ा लाइन से भराई जाना था जो अभी तक नहीं भरी जा रही है। डिस्ट्रीव्यूशन लाइन का कार्य अमृत योजना अंतर्गत किया जा रहा है। लेकिन यह पुरानी लाईनों से जोड़ा जा रहा हैं।
इस प्रश्न के जवाब में नगरीय विकास एवं आवास विभाग मंत्री जयवद्र्धन सिंह ने देते हुए बताया कि शिवपुरी जलावर्धन योजना का कार्यादेश दिनांक 26 सितम्बर 2009 को मेसर्स दोशियान को जारी हुआ था। कार्य को समय सीमा में पूर्ण न करने के कारण मेसर्स दोशियान का अनुबंध 6 अगस्त 2018 को निरस्त किया गया था। तृतीय पक्ष मेसर्स आर.बी. एसोसियेट द्वारा किए गए निरीक्षण एवं दिए गए सुझाव के क्रम में सवमर्ज ऐरिया एवं सतनवाडा से खूबत घाटी की जीआरपी लाईन को बदलने एवं योजना के शेष कार्य की निविदा आमंत्रित कर कार्यादेश 25 अगस्त 2018 मेसर्स ओम कंस्ट्रक्शन को दिया गया है। वर्तमान में सबमर्ज ऐरिया एवं खूबत घाटी तक एम.एस लाईन के बदलने के उपरांत जीआरपी पाईप लाईन की संपूर्ण लम्बाई में लीकेज होने की संभावना नहीं रह गई है एवं शिवपुरी शहर को प्रतिदिन पानी प्रदान किया जा रहा है।
रॉवाटर राइजिंग मेन एवं क्लीयर वॉटर राईजिंग मेन में निविदा अनुसार 800 एमएम डाया का पाईप डाला गया एवं फीडर मेन में छूटी गई लम्बाई एवं क्षतिग्रस्त लम्बाई में आवश्यकतानुसार एमएस पाईप (मोटाई 6 एमएम, 5 एमएम) का कार्य कर शहर की 18 टंकियों में से 12 टंकियों को जोडऩे का कार्य पूर्ण कर दिया गया है। जिनमें से 09 टंकियों को सीधे पानी भरने की टेस्टिंग की जा चुकी हैं एवं शेष 06 टंकियों को जोडऩे का कार्य प्रगतिरत है। अमृत योजना अंतर्गत डिस्ट्रीब्यूशन लाईन का कार्य मेसर्स जे.एम बघासिया को 21.12. 2018 के द्वारा किया जा रहा है।
इनके द्ववारा डामर एवं सी.सी रोड़ को खोदने के उपरांत पाईप लाईन डालकर उसे मोटेरेवल किया जा रहा हैं। डिस्ट्रीब्यूशन लाईन के हाउस कनेक्शन के लिए संपूर्ण शहर में चार भागों में बांटकर प्रथक-प्रथक निविदायें आमंत्रित की जा चुकी हैं। जिनको 6 अगस्त 2019 को खोली जाएगी। तदुपरांत आगामी कार्यवाही की जाएगी। वर्तमान में जलावर्धन योजना से प्रतिदिन लगभग 15 एमएलडी एवं वाणगंगा फिल्टर प्लांट 5 एमएलडी एवं वोरवेल के माध्यम से लगभग 4 एमएलडी पानी प्रदाय किया जा रहा है। वर्तमान में शहर की जनता में कोई आक्रोश नहीं है।

