कोलारस। आज का दिन कोलारस विधानसभा के रन्नौद थाना क्षेत्र के लिए सबसे चुनोती भरा रहा। यहाँ आज एक बच्चा चोरी के आरोप को लेकर थाने में जमकर हंगामा चलता रहा। इस मामले को लेकर ग्रामीणों ने थाने का घेराव भी कर डाला। परंतु मामला सिर्फ हवा हवाई निकला।
जानकारी के अनुसार आज सुबह रन्नौद क्षेत्र में अफवाह उड़ी की रन्नौद में कोई बच्चा चोरी गैंग सक्रिय है। जिसपर यह अफवाह को लगातार बल मिलता रहा। इस अफवाह से भयभीत होकर परिजनों ने अपने बच्चो को स्कूल नही भेजा।
तभी ग्रामीणों ने बच्चा चोरी के ही आरोप में एक फेरिबाले को बंधक बना लिया। उक्त युवक को ग्रामीण पकड़कर थाने लाये। जहाँ पुलिस ने इस क्षेत्र में फेरी बाले कुछ लोगो को उठा कर थाने ले आये।
बताया जा रहा है कि पुलिस ने उक्त फेरिबालो से पूछताछ कर उन्हें छोड़ दिया।जिसपर ग्रामीण भड़क गए और उन्हीने थाने का घेराब कर दिया। पुलिस ने बमुश्किल ग्रमीणों को उक्त पूरे मामले को समझाया तब कही जाकर मामला शांत हो सका।
इनका कहना है
इस पूरे मामले को लेकर पुलिस पूरी तरह से सक्रिय रही।कुछ लोगो ने बच्चा चोरी का आरोप लगाया था,परन्तु बच्चा कौनसा गायब हुआ यह नही बता सके।पुलिस कुछ फेरिबालो को पूछताछ के लिए लेकर आई थी जिन्हें पूछताछ के बाद छोड़ दिया। पूरा घटनाक्रम अफवाहों पर आधारित है।
एस बी शर्मा, थाना प्रभारी रन्नौद
