शिवपुरी। आज की सबसे बडी खबर जिले के सिरसौद थाना क्षेत्र के ग्राम सूढ से आ रही है। जहां आज एक 22 बर्षीय युवक पानी में बह गया है। इस मामले की सूचना युवक के दोस्त ने पुलिस को दी। पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और युवक की तलाशी की। परंतु युवक का कोई पता नहीं चला है। इस मामले की सूचना पुलिस ने होमगार्ड की गोताखोर टीम को दी। जहां होम गार्ड की टीम युवक की तलाश में जुट गई है।
जानकारी के अनुसार आकाश पुत्र जगदीश गर्ग उर्फ होलू निवासी बदरवास अपने साथी अंकित पुत्र राजाराम गर्ग के साथ डाबरपुरा गांव से लौट रहे थे। तभी रात्रि में लगभग 8 बजे दोनों लौटकर सूढ तक आए। जहां एक नाला उफान पर था। जिसमें आकाश अपनी बाईक से नाला पार करने लगा और अंकित पीछे से पैदल आ रहा था। तभी आकाश का संतुलन बिगड गया और वह पानी के तेज बहाव में बह गया।
बताया जा रहा है कि आकाश के पिता का बदरवास में ही ट्रांसपोर्ट का काम है। इस मामले की सूचना अंकित ने तत्काल आकाश के परिजनों को दी। जहां परिजन तत्काल मौके पर पहुंचे। इस मामले की सूचना पुलिस ने तत्काल होमगार्ड की टीम को दी। जहां होमगार्ड की टीम नाले में सर्चिग में जुट गई है। परंतु खबर लिखे जाने तक युवक नहीं मिल सका है।
