शिवपुरी। अभी अभी ख़बर शहर के फिजीकल थाना क्षेत्र से आ रही है। जहाँ जन्मदिन की पार्टी में से लौट रहे एक छात्र को उसके ही साथी रहे छात्र ने चाकू मार दिया।जिससे एक छात्र घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। जहाँ युवक का इलाज चल रहा है।
जानकारी के अनुसार रविन्द्र गुर्जर पुत्र जसवंत गुर्जर उम्र 18 साल निवासी डोंगर शिवपुरी में आईपीएस स्कूल के पास किराए से रहकर पढ़ाई करता है।
अभी युवक 12 वी पास कर कॉम्पटीशन की तैयारी कर रहा है। आज शाम रविन्द्र गुर्जर अपने साथी के जन्मदिन से लौटकर आ रहा था तभी होटल शिवम पैलेस के पास युवक को आरोपी शुभम धाकड़ मिल गया।
दोनों पहले दोस्त थे परंतु पिछले कुछ दिनों से दोनो में विवाद चल रहा था। इसी विवाद के चलते शिवम ने रविन्द्र को चाकू मार दिया। जो युवक के कंधे में जा लगा। इस मामले की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुँची ओर घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया पुलिस ने मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है।

