शिवपुरी। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के मंत्री एवं जिले के प्रभारी प्रद्युम्न सिंह तोमर ने जिले के एक दिवसीय प्रवास के दौरान आज 24 जून 2019 को शिवपुरी में विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रभारी मंत्री प्रदयुम्न सिंह तोमर 24 जून 2019 को प्रातः 10.15 बजे कार द्वारा ग्वालियर से शिवपुरी के लिए रवाना होगें। शिवपुरी पहुंचकर दोपहर 12 बजे से 01 बजे तक सर्किट हाउस शिवपुरी में आमजन से भेंट करेंगे।
प्रभारी मंत्री दोपहर 01 बजे से 02 बजे तक बस स्टेण्ड रोड़ शिवपुरी पर स्थित नवजीवन हाॅस्पीटल के शुभारंभ कार्यक्रम में भाग लेंगे। दोपहर 02 बजे से 03 बजे तक कलेक्टर कार्यालय के पास पानी की टंकी का निरीक्षण करेंगे। अपराह्न 03 बजे शहर की सफाई व्यवस्था की औचक निरीक्षण एवं पूर्व भ्रमणों में दिए गए निर्देशों पर चर्चा करेंगे। अपराह्न 03 बजे से 05.30 बजे तक का समय आरक्षित रहेगा। शाम 5.30 बजे शिवपुरी से ग्वालियर के लिए प्रस्थान करेंगे।

