कोलारस। 10 जून को सुबह 07 बजे से दोपहर 12 बजे तक 33 केवी जगतपुर फीडर पर रेलवे द्वारा 33 केवी ओवरहेड लाईन को अंडरग्राउण्ड करने का कार्य किया जा रहा है जिसमें 33 केवी जगतपुर फीडर पर निकले 33 केवी विरसौद एवं 33 केवी जगतपुर एवं ठर्रा की सप्लाई बंद रहेगी। इन सबस्टेशन से संबंधित समस्त ग्राम प्रभावित रहेंगे। विद्युत उपभोक्ताओं को होने वाली असुविधा के लिए कंपनी खेद व्यक्त करती है। आवश्यकतानुसार समय में परिवर्तन किया जा सकता है।