विधानसभा चुनाव में जिस सिद्धार्थ लढा को टिकिट दिया उसी की पोलिंग पर बुरी तरह हारे ज्योतिरादित्य | SHIVPURI NEWS

Bhopal Samachar
शिवपुरी। हार की समीक्षा में जो चौकाने बाले आंकडे आ रहे है। उन्हें समझना बहुत मुश्किल है। अभी हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में महल की ही दिग्गज नेता यशोधरा राजे सिंधिया के सामने कांग्रेस से टिकिट मिलने बाले सिद्धार्थ लढा की ही पोलिंग पर कांग्रेस को जबरदस्त हार का सामना करना पडा है। शहर अध्यक्ष कांग्रेस (दक्षिण) सिद्धार्थ लढा की पोलिंग क्रमांक 41 में भाजपा को 570 और कांग्रेस को 159 वोट मिले हैं। यानी भाजपा को 411 वोट से बढ़त मिली है।

शैलेंद्र टेड़िया, शहर अध्यक्ष कांग्रेस (उत्तर)
पोलिंग क्रमांक 104 कांग्रेस हार गई है। यहां भाजपा को 308 और कांग्रेस को 81 वोट मिले हैं।

राकेश गुप्ता, कार्यकारी जिलाध्यक्ष कांग्रेस
पोलिंग क्रमांक 22 कांग्रेस हार गई है। यहां भाजपा को 419 और कांग्रेस को 154 वोट मिल हैं।
प्रियदर्शनी ने जहां वोट किया, वह पोलिंग भी कांग्रेस हारी 
G-W2F7VGPV5M